Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग `आई.एस.सी.पी.एल.-2011´ का दूसरा दिन

Posted on 26 January 2011 by admin

श्रीलंकाई चीतों ने दिखाया दम

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग ßआई.एस.सी.पी.एल.-2011Þ के दूसरे दिन आज प्रात:कालीन खेले गये दोनों मैचों में श्रीलंका के चीतों ने अपना दमखम दिखाते हुए भारतीय टीमों को हरा दिया। यह जानकारी सी.एम.एस के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।

श्री शर्मा ने बताया कि आज प्रात:कालीन सुबह 10 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड स्टेडियम में आनन्दा कालेज, श्रीलंका एवं रिवरसाइड पब्लिक स्कूल, नीलगिरी के मध्य पूल `डी´ की टीमों का मैच हुआ तथा मल्टी एक्टिविटी सेंटर, एल.डी.ए. कानपुर रोड में बसिलिका कालेज, श्री लंका तथा सेंट एण्ड्रयूज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, आगरा के मध्य पूल `सी´ की टीमों का मैच हुआ। सीएमएस कानपुर रोड स्टेडियम में आयोजित आनन्दा कालेज, श्रीलंका एवं रिवरसाइड पब्लिक स्कूल, नीलगिरि के मध्य खेले गये मैच में रिवरसाइड पब्लिक स्कूल के कप्तान आर. नवीन चन्द्र ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, पर श्रीलंकाई गेन्दबाजों के आगे रिवरसाइड स्कूल के बल्लेबाज टिक नहीं पाये व पूरी टीम 18.4 ओवरों में 48 रनों पर ही सिमट गई। इसके जवाब में आनन्दा कालेज के बल्लेबाजों ने सिर्फ धानुका का 22 रन के निजी स्कोर पर रिवरसाइड के रिसोथ के हाथों विकेट खोकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। आनन्दा कालेज के दीशान एिल्वस मैच आफ द मैच घोषित किए गए। आज प्रात: कालीन मल्टी एक्टिीविटी सेन्टर में खेले गये मैच में बसीलिका कालेज श्रीलंका ने टास जीता तथा पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इनके बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट खोकर 172 रन बनाये जबकि सेंट एण्ड्रयूज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, आगरा की टीम 134 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह बसिलिका कालेज, श्रीलंका ने मैच 38 रनों से जीत लिया। बसीलिका कालेज, श्रीलंका के पी. मधुसूदन मैन आफ द मैच घोषित किए गए।

श्री शर्मा ने बताया कि आज अपरान्ह 2 बजे से सीएमएस कानपुर रोड स्टेडियम में महानामा कालेज, श्रीलंका तथा साउथ डेल्ही पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली के मध्य पूल `ई´ का मैच खेला गया तथा मल्टी एक्टिविटी सेंटर एलडीए कानपुर रोड मैदान में नालन्दा कालेज, श्रीलंका तथा सेंट जेम्स स्कूल, कोलकाता के मध्य पूल `बी´ का मैच अत्यन्त रोमांचक रहा, सायंकालीन मैचों में सीएमएस कानपुर रोड स्टेडियम में नीरजा मोदी स्कूल, जयपुर तथा डीएवी सुशीला केडिया विश्वभारती, नेपाल के मध्य पूल `एफ´ का मैच तथा मल्टी एक्टिविटी सेंटर, एलडीए कानपुर रोड मैदान में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, श्रीलंका तथा चिन्मय विद्यालय, नई दिल्ली के मध्य पूल `ए´ का मैच अत्यन्त रोमांचक रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in