बसपा सरकार से नाराज लोग मन्त्री को दिखायेंगे काला झण्डा

Posted on 26 January 2011 by admin

•    मुख्यमन्त्री के दौरे को लेकर अधिकारी भयभीत, राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ी

सुल्तानपुर, कुड़वार। फरवरी मांह में प्रदेश के 72 जिलों में मुख्यमन्त्री मायावती का औचक निरीक्षण किसी भी समय शुरू हो सकता है। जिसके मद्दे नज़र पार्टी पदाधिकारी ब्यस्त, अधिकारी कर्मचारी भयग्रस्त, राजनैतिक धुरन्धर में मस्त व टिकट के दावेदार हैरान व परेशान है।

गौरतलब हो कि मुख्यमन्त्री मायावती का औचक निरीक्षण आगामी फरवरी माह में भले ही शुरू होने को है परन्तु जनपद में राजनैतिक परवान दिनोदिन चढ़ता जा रहा है जहां अधिकारी व कर्मचारी नप न जाय इसके लिये वह अपना कोरम पूरा करने में केाई कोर कसर नही छोड़ रहे है। वहीं ग्राम पंचायत चुनाव में वढ-चढ कर हिस्सा लेने वाले राजनैतिक धुरन्धर आगामी 2012 विधान सभा चुनाव सतरंजी गोटे विछानी शुरू कर दी है । क्षेत्रीय जनप्रतिनिध में ग्राम प्रधानो के बीच विकास कार्याे के लिये होड मची है जिसमे दवंग व उंची पकड के प्रधान विकास मद के धन को सम्बन्धित विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से विकास कार्यो का श्रीगणेश कर रखा है । सूत्रो के अनुसार विकास क्षेत्र कुडवार अन्तर्गत प्रतापपुर ग्राम पंचायत प्रधान संजय दूबे ने जूनियर हाई स्कूल की मान्यता लेने मे सफलता अर्जित की वही अनेक विकास कार्यो की रूप रेखा तैयार कर रखी है जिसे अवसर पाते ही  किसी भी समय भुना सकते है। जबकि सबसे बडी ग्राम पंचायत प्रधान मिश्रीलाल कनौजिया नौसाद अहमद पूर्व प्रधान के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का बीणा उठाया है अभी तक के दौड में अधिकत पुरवे में आरसी,सी मार्ग पक्की नाली, खण्डजा, का निर्माण कार्य प्राथमिकता के तौर पर शुरू कर रखा है। वही हशीब प्रधान गजेेंहड़ी कार्यो की प्राथमिकता में निर्वल परिवार व दलितो के हितो में बृद्व पेश्ंान, विधवा पेंशन व कन्याओ के विबाह में मिलने वाले अनुदान को प्रथमिकता दे रखी । इसी कडी में शासन सत्ता का लाभ उठाते हुए बसपा नेता सत्यदेव गौतम प्रधान खोंखीपुर पूरे विकास खण्ड में रिकार्ड मतो से जीत दर्ज करने वाले विकास की भी प्राथमिकता दे रहे है जहां शासन सत्ता का लाभ उठाते हुए अनेको कार्य योजनाओ का अमलीजामा पहना दिया है इसी कडी में सरकौडा प्रधान कौशल्या यादव ने भाजपा नेता अशोक यादव मंण्डल अध्यक्ष कुडवार को श्रेय देते हुए क्ष्ेात्र में विकास की बात कही।

सूत्रों के अनुसार नये परसीमन में इसौली विधान सभा क्षेत्र में राजनैतिक सरगर्मिया बढ गई हैं। क्षेत्र के बसपा विधायक चन्द्र भद्र उर्फ सोनू सिंह प्रदेश के कबीना मन्त्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम अपने गृह जनपद के जूनियर हाई स्कूल धनपतगंज परिसर में दिनांक 30 जनवरी दिन रविवार को ले रखा है जहां उनका इरादा अपना टिकट पक्के रखने का है, दूसरी तरफ अन्य टिकट के दावेदार भी अपनी गोंटे विछाने शुरू कर रखी है। श्री मौर्य के जनपद में आते ही अन्य क्षेत्रीय विधान सभा के दावेदार डाकबगलें में अपनी अपनी हैसियत के मुताबिक मिलने की तैयारी में है। राजनीतिक हलचल के इस सिलसिले में विपक्षी राजनीतिक दल भी फूंक-फूंक कर कदम चल रहे है, जिनकी पैनी निगाहें बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने वाले लोगों पर रखी है। जबकि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा देने वाली बसपा की सूप्रीमों मुख्यमन्त्री मायावती से नाराज कई समुदाय के लोग भागेदारी न मिलने से रूश्ठ काला झण्डा दिखाने के प्रयास में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in