Categorized | लखनऊ.

“एफ.डी.ए.आपके द्वार´´ अभियान के तहत अब तक 2601 घरों में नमूनों की हुई जांच

Posted on 25 January 2011 by admin

आज 09 जनपदों में 86 घरों के खाद्य पदार्थों के नमूनों का परीक्षण हुआ

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´के तहत अब तक कुल 2601 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें अब तक 13 नमूनों में मिलावट पाई गई। आज कुल 09 जनपदों में 86 घरों के खाद्य पदार्थो एवं दूध की जांच की गई।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि घर-घर जाकर दूध एवं खाद्य पदार्थों की जांच हेतु गत 05 जनवरी से चलाये जा रहे “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 09 जनपदों- छत्रपति शाहू जी महाराज के जगदीशपुर, मुसाफिरखाना एव ंबी.एच.इ.एल. में 15ं, बाराबंकी के सआदतगंज एवं विश्णुपुर देवा में 08, अम्बेडकरनगर के बसुखारी में 09, फैजाबाद के देवनगर बीकापुर में 07, ललितपुर के मु0 गोविन्दनगर में 15, अलीगढ़ के इमलारा एवं धर्रा में 10, लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में 07, उन्नाव के शुक्लागंज, सिविल लाइन में 06 एवं जनपद रायबरेली के ऊचाहार कस्बे में 09 घरों के दूध, दाल, चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मसालों में मिलावट के विरूद्ध छेड़े गये अभियान के तहत कुल 86 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दे सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी और सही पाये जाने पर मिलावटखोरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in