Categorized | लखनऊ.

´´खादी उत्सव-2011´´: खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन

Posted on 23 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा यहॉ कािल्वन ताल्लुकेदार्स कालेज के प्रांगण में आमागी 24 जनवरी से आयोजित की जाने वाली खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, ´´खादी उत्सव-2011´´ के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादन के प्रदर्शन व उनकी बिक्री के साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की एक विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 24 जनवरी, 2011 को उद्घाटन कार्यक्रम के तुरन्त बाद लखनऊ की उदीयमान एवं जी0टी0वी0 की मशहूर  कलाकार सुश्री पूनम जाटव का कार्यक्रम, दिनांक 25 जनवरी, 2011 को लखनऊ के ही मशहूर ग़ज़ल गायक श्री कमाल खान का, दिनांक 26 जनवरी, 2011 को ही लखनऊ के उभरते बाल कलाकार ´सारेगामा´ फेम प्रतीक्षा श्रीवास्तव तथा तन्मय चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। प्रदर्शनी के दौरान अलग-अलग दिनों में दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए  मुनाल प्रतिभा पहचान प्रतियोगिता के आयोजन में बेबी शो, फैंसी शो, चित्रकला, गायन, नृत्य एवं लाफ्टर चैलेंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार 05 फरवरी, 2011 तक प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योगों के उत्पाद के सजीव प्रदर्शन के साथ बिक्री हेतु स्टाल लगाये जायेंगे, जिसमें मुख्य रूप से खादी/खादी से निर्मित फैशनेबल परिधान, सहारनपुर के मशहूर लकड़ी के बने खूबसूरत एवं उच्चकोटि के उत्पाद, मुरादाबाद के पीतल के उच्चकोटि के आकर्षक उत्पाद, सुगर फ्री कैण्डी, हेल्थ प्रोडक्ट रेंज, कॉस्मेटिक रेंज, मशहूर बालू चेरी, कान्था, टसर, कांचीवरम व रेशमी साड़ियां, हस्तशिल्प पश्मीना व ऊनी शालें, कम्बल, ऊनी चादर, चमड़े के उत्पाद, प्रशोधित फल उत्पाद, आयुर्वेदिक औषधियां, च्यवनप्राश, ऑवला, उत्पाद, अचार मुरब्बा, शहद, शुद्ध घानी का तेल आदि का प्रदर्शन व उनकी किक्री की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in