Categorized | लखनऊ.

पालीटेिक्नक संयुक्त प्रवेश परीक्षायें 1,2 व 3 मई को आवेदन की अन्तिम तिथि 10 फरवरी

Posted on 23 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इंजी0 राजकीय एवं अनुदानित पालीटेिक्नक संयुक्त प्रवेश परीक्षायें 1,2 व 3 मई को विभिन्न जनपदों में निर्धारित केन्द्रों पर आयोजित होंगी। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 10 फरवरी है। आवेदन पत्र प्रदेश में स्थित पालीटेिक्नकों के साथ सभी जनपदों के मुख्य एवं तहसील स्तरीय डाकघरों पर उपलब्ध हैं।

सचिव प्राविधिक शिक्षा श्री एस0के0 गोविल ने आज यहॉ यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के आवेदन पत्र का मूल्य 250 रूपये तथा अन्य सभी वर्गों के  लिए  400 रूपये आवेदन पत्र का मूल्य निर्धारित किया गया है।  उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के मूल्य के साथ विवरण पत्रिका एवं परीक्षा शुल्क भी शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in