Categorized | लखनऊ.

गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित होने वाली सिटी मोन्टेसरी स्कूल की झांकी विद्यालय है सब धर्मों का एक ही तीरथ धाम - क्लास रूम शिक्षा का मन्दिर, बच्चे देव समान

Posted on 23 January 2011 by admin

tableau1सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा इस वर्ष की गणतन्त्र दिवस परेड में प्रेरणादायी एवं शिक्षात्मक झांकी `विद्यालय है सब धर्मों का एक ही तीरथ धाम - क्लास रूम शिक्षा का मन्दिर, बच्चे देव समान´ प्रस्तुत कर रहा है। इस झांकी द्वारा जनसमुदाय को सन्देश दिया जायेगा कि प्रत्येक बालक के तीन विद्यालय होते हैं - घर, विद्यालय व समाज। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह झांकी जनसमुदाय को यह सन्देश देगी कि विद्यालय एक ऐसा स्थान है जहां सभी धर्मों के बच्चे तथा सभी धर्मों के टीचर्स एक स्थान पर एक साथ मिलकर एक प्रभु की प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना का यह तरीका ही सही है, क्योंकि सारी सृष्टि को बनाने वाला और संसार के सभी प्राणियों को जन्म देने वाला परमात्मा एक ही है। अत: परिवार में माता-पिता तथा समाज में बुजुर्ग ऐसा आचरण प्रस्तुत करें जिससे बच्चे उनसे सभी धर्मों की मूल शिक्षाओं का पालन करने की सीख ग्रहण कर सके। इस तरह स्कूल की तरह ही सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर एक प्रभु की प्रार्थना करें तो सबमें धार्मिक एकता तथा आपसी प्रेम भाव भी बढ़ जायेगा और संसार मेंं सुख, एकता, शान्ति, न्याय एवं अभूतपूर्व समृद्धि आ जायेगी।

श्री शर्मा ने बताया कि आगामी गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित होने वाली सी.एम.एस. की यह झांकी सारे विश्व को यह सन्देश देगी कि प्रत्येक बालक को बाल्यावस्था से ही धर्म, शिक्षा तथा कानून, व्यवस्था एवं न्याय के वास्तविक उद्देश्य की शिक्षा दी जानी चाहिए। सभी धर्मों की मूल आध्याित्मक शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक बालक में बाल्यावस्था से ही धार्मिक विद्वेष की जगह एकता व प्रेम विकसित करके आध्याित्मक सभ्यता स्थापित करना है। शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक बालक में बाल्यावस्था से ही टोटल क्वालिटी पर्सन के समस्त गुणों को विकसित करना है। टोटल क्वालिटी पर्सन ही परिवार का अच्छा मुखिया, समाज का अच्छा मुखिया तथा विश्व का अच्छा मुखिया बन सकता है। कानून, व्यवस्था एवं न्याय की शिक्षा प्रत्येक बालक को बाल्यावस्था से देकर एक अच्छा कानून पालक तथा व्यवस्था में सहयोग करने वाला न्यायप्रिय नागरिक बनाना है। ताकि सारे विश्व मेंं कानून, व्यवस्था तथा न्याय पर आधारित आध्याित्मक सभ्यता स्थापित की जा सके।

tableau-new2श्री शर्मा ने बताया कि गणतन्त्र दिवस परेड के उपरान्त यह झांकी वृहस्पतिवार 27 जनवरी, 2011 से रविवार 6 फरवरी, 2011 तक सायं 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक सी.एम.एस. गल्र्स डिग्री कालेज, एल.डी.ए. कालोनी, कानपुर रोड  में लखनऊ के सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों व आम जनता के दर्शनार्थ रखी जायेंगी। झांकी को नि:शुल्क देखने तथा उसके सन्देश से प्रेरणा लेने हेतु आप अपने बच्चों सहित सादर आमन्त्रित हैं। झांकी को देखकर यदि एक भी बच्चा या नागरिक सभी धर्मो से प्रेम करने की तथा समाज में समरसता, न्याय तथा एकता स्थापित करने के लिए संकल्पित होता है तो हम अपना प्रयास सार्थक समझेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in