Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय स्पेलिंग प्रतियोगिता के तीनो पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रों को

Posted on 20 January 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज के तीन मेधावी छात्रों निमिषा उपाध्याय, राघव रंजन एवं अभिनव गर्ग ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी स्पेलिंग प्रतियोगिता का क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई प्रतििष्ठत विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया जिसमें सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने ज्ञान व प्रतिभा के दम पर तीनो पुरस्कार अर्जित कर परचम लहराया। निर्णायक मण्डल ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों के अंग्रेजी ज्ञान की भूरि-भूरि सराहना की। अब ये छात्र गैण्ड फिनाले में प्रतिभाग करेेंगे जिसमें देश भर के 75 प्रतििष्ठत विद्यालयों के चुने हुए प्रतिभागी छात्र भाग ले रहे हैं।

untitled-4श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलॉजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनॉमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय एकता से भरपूर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी एवं विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in