Categorized | लखनऊ.

श्री कपिल सिब्बल को बधाई

Posted on 20 January 2011 by admin

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लखनऊ संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी रहीं डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ शहर के तीन केन्द्रीय विद्यालयों में आगामी सत्र से द्वितीय पाली में कक्षा 1 से कक्षा 9 तक कक्षाएं चलाने की अनुमति प्रदान किये जाने पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मन्त्री श्री कपिल सिब्बल को बधाई दी है।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि लखनऊ जिले में 10 केन्द्रीय विद्यालय चल रहे हैं जिसमें से 6 अलीगंज, गोमतीनगर, ए.एस.सी., कैण्ट, आर.डी.एस.ओ. एवं पीजीआई शाखाएं शहर में तथा बख्शी का तालाब, मेमौरा और बिजनौर तथा आईआईएम जिले की सीमा में संचालित हैं। शहर के सभी 6 विद्यालयों में आगामी सत्र से द्वितीय पाली में कक्षा 1 से लेकर 9 तक एक-एक सेक्शन तुरन्त खोले जाने की विगत चार माह पूर्व मानव संसाधन विकास मन्त्री श्री कपिल सिब्बल से मांग की गई थी। जिस पर उन्होने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज, गोमतीनगर तथा ए.एम.सी. सहित देश में कुल पांच विद्यालयों में द्वितीय पाली शुरू किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें एक दिल्ली एवं दूसरा हरियाणा के गुड़गांव में स्थित है। शेष लखनऊ शहर के तीन विद्यालयों में शीघ्र ही द्वितीय पाली शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

श्री मदान ने बताया कि इसके पूर्व पेट्रोलियम राज्यमन्त्री श्री जितिन प्रसाद से उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में साझा चूल्हा शुरू किये जाने की मांग की गई थी जिस पर उन्होने निर्णय लेते हुए लखनऊ के कई अस्पतालों सहित प्रदेश के लगभग 10जनपदों में साझा चूल्हा स्कीम के तहत मरीजों के तीमारदारों को खाना बनाने हेतु साझा चूल्हा शुरू करा चुके हैं, शेष जनपदों में कार्यवाही चल रही है।

श्री मदान ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल विधायक ने भी लखनऊ को दिये गये उपरोक्त तोहफे के लिए श्री कपिल सिब्बल एवं श्री जितिन प्रसाद को बधाई देते हुए लखनऊ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in