Categorized | लखनऊ.

वनों की सुरक्षा एवं संवर्द्धन हेतु वन विकास अभिकरण का गठन

Posted on 20 January 2011 by admin

वन विकास अभिकरण योजना के अन्तर्गत जन साधारण को वनों की सुरक्षा एवं उनके संवर्द्धन के कार्य से जोड़ने हेतु प्रदेश के प्रत्येक प्रभाग में वन विकास अभिकरण का गठन किया गया है।

वन विभाग की सूचना के अनुसार जनपद स्तर पर गठित वन विकास अभिकरण द्वारा अधिकाधिक केन्द्रीय सहायता प्राप्त कर जन सहभागिता के माध्यम से वानिकी कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। योजना के अन्तर्गत जिन गांवों का चयन किया जाता है वहां के निवासियों के सहयोग से वनों का संरक्षण विकास व संवर्द्धन किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 63 वन प्रभागों में एफ0डी0ए0 का वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in