Categorized | लखनऊ.

भारत में अनुसंधानित एवं परीक्षित, डीकेसी 9108, जो कि अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद है, यह उत्तर प्रदेश में मक्का किसानों को अधिक उपज और अधिक आमदनी दिलाएगा

Posted on 20 January 2011 by admin

कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मॉन्सेंटो इण्डिया लिमिटेड (एमआईएल) ने डीकेसी 9108 नामक एक नए उच्च उपज वाले संकर मक्का बीज को उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील मक्का किसानों के लिए लॉन्च किया है। उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्मकाल के लिए विशेष रूप से लॉन्च डीकेसी 9108, उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले मक्का की अधिक उपज प्रदान करेगा, जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। डीकेसी 9108 मक्का की उपज निस्सन्देह `दाना-दाना उन्नति भरा´ को सिद्ध करेगी, जो कि इसकी टैगलाइन है।

डीकेसी 9108, मॉन्सेंटो के उच्च उपज वाले संकर मक्का बीज ब्राण्ड-डिकाल्ब की नवीनतम उत्पाद पेशकश है-जो कि अपने समृद्ध एवं विविधतापूर्ण मक्का जर्मप्लाज्म पूल, अंकुरण श्रेष्ठता और उच्च उत्पादकता वाली संकर तकनीक के लिए ख्यातिप्राप्त है। भारत में, डिकाल्ब संकर मक्का बीज, भारत की विविधतापूर्ण कृषिआर्थिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त रूप से 14 उच्च उत्पादक संकर किस्मों में विकसित किए गए हैं और यह भारतीय किसानों के बीच एक सबसे विश्वसनीय बीज ब्राण्ड है।

उत्तर प्रदेश में, बुलन्दशहर से बलिया तक मक्का उगाया जाता है। निर्बल प्रबंधन विधियों और उच्च उपज वाले संकर मक्का बीजों की कम क्षेत्र में बोवाई किए जाने के कारण, भारत के अन्य राज्यों की तुलना में यहां उपज कम होती है। उच्च उपज वाले संकर मक्का बीजों की उपलब्धता होने और उन्नत कृषि आर्थिक प्रविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने पर, उत्तर प्रदेश के मक्का किसानों में भी उपज बढ़ाने की संभावनाएं हैं और ये देश में मक्का उत्पादकता बढ़ाने में एक अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

मॉन्सेंटो के डीकेसी 9108 को लांच करने के लिए बुलन्दशहर, मुरादाबाद, फरूZखाबाद और कन्नौज जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 2500 से अधिक प्रगतिशील किसानों, प्रमुख रिटेलरों, किसानों और स्थानीय वितरकों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बिजित सर्मा, विक्रय प्रबंधक, मॉन्सेंटो इण्डिया लिमिटेड (एमआईएल) ने कहा कि, `हमारे नए उच्च उपज वाले संकर मक्का बीज- डीकेसी 9108 को ग्रीष्मकाल में मक्का की खेती के लिए लांच करना हमारे लिए हर्ष का विषय है। उत्कृष्ट अनुसंधान अंकुरण प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके, हमने इस उत्तर प्रदेश के मक्का किसानों के लिए इस उच्च उपज वाले संकर मक्का बीज को विकसित किया है जो अधिक उत्पादकता के साथ प्रति एकड़ अधिक उपज प्रदान करता है और उत्तर प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मक्के की खेती का परिदृश्य बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।´

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in