Categorized | लखनऊ.

पेंशनर प्रथम पेंशन भुगतान के लिए जवाहर भवन कोशागार में उपस्थित होकर अपना पेंशन सत्यापन करा लें -मुख्य कोशाधिकारी

Posted on 20 January 2011 by admin

प्रथम पेंशन भुगतान से सम्बंधित विगत महीनों में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारी जिनकी पेंशन स्वीकृत तो कर दी गई है, लेकिन कोशागार में उपस्थित होकर वेरीफिकेशन न कराने के कारण प्रथम पेंशन भुगतान का प्रकरण लिम्बत है, ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जवाहर भवन कोशागार में उपस्थित होकर अपना सत्यापन करा लें।

यह जानकारी मुख्य कोशाधिकारी (जवाहर भवन) लखनऊ ने दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे पेंशनर अपने पी.पी.ओ. की मूल प्रति, बैंक की पासबुक एवं आहरण एवं वितरण अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरान्त किये गये भुगतान सम्बंधी पत्रों के साथ जवाहर भवन कोशागार में पेंशन सत्यापन हेतु यथाशीघ्र उपस्थित होकर वेरीफिकेशन करा लें जिससे उनकी पेंशन का भुगतान किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in