Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस पार्टी सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व देती है

Posted on 20 January 2011 by admin

केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में आज हुए फेरबदल एवं विस्तार में उ0प्र0 को समुचित महत्व दिये जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रधानमन्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुुगुणा जोशी ने कहा कि उ0प्र0 के दो स्वतन्त्र प्रभार वाले मन्त्रियों श्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं श्री सलमान खुशीZद को कैबिनेट मन्त्री बनाये जाने एवं श्री बेनी प्रसाद वर्मा को मन्त्रिमण्डल में शामिल करने से उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गों में अच्छा सन्देश जायेगा कि कंाग्रेस पार्टी सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व देती है।

उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 के अभी तक केन्द्र सरकार में पांच मन्त्री थे। जिसमें दो मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार एवं तीन मन्त्री, राज्यमन्त्री थे। आज के फेरबदल एवं विस्तार में श्री बेनी प्रसाद वर्मा को भी इस्पात मन्त्री(स्वतन्त्र प्रभार) बनाया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमन्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने कहा है कि बजट सत्र के बाद मन्त्रिमण्डल में पुन: फेरबदल एवं विस्तार होगा। उ0प्र0 के कांग्रेसजनों को उम्मीद है कि बजट सत्र के बाद होने वाले मन्त्रिमण्डल के विस्तार में उ0प्र0 की भागीदारी और बढ़ाई जायेगी।

आज केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में हुए फेरबदल एवं विस्तार पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी एवं श्री वीरेन्द्र मदान, विधायक एवं शहर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री विजय सक्सेना ने नवनियुक्त मन्त्रियों को बधाई दी है तथा कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह एवं श्री राहुल गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in