Categorized | लखनऊ.

“एफ.डी.ए. आपके द्वार´´ अभियान के तहत अब तक 2126 घरों में नमूनों की हुई जांच

Posted on 19 January 2011 by admin

आज 07 जनपदों में 70 घरों के खाद्य पदार्थों का परीक्षण

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´के तहत अब कुल 2126 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें अब तक 13 नमूनों में मिलावट पाई गई। आज कुल 07 जनपदों में 70 घरों के खाद्य पदार्थो एवं दूध की जांच की गई।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि घर-घर जाकर दूध एवं खाद्य पदार्थों की जांच “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज 07 जनपदों में दूध, दाल, चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मसालों में मिलावट के विरूद्ध छेड़े गये अभियान के तहत कुल 70 घरों के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें जनपद छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के मुहल्ला ककवा रोड़ अमेठी में 08 घरों, जनपद लखीमपुर खीरी के शाहपुरा कोठी िशशैया इलाके में 09, जनपद सुल्तानपुर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में 09, जनपद रमाबाई नगर के मुहल्ला भोगनीपुर में 11 जनपद महामाया नगर के हाथरस क्षेत्र में 13, जनपद रामपुर के सदर कालोनी में 07 एवं जनपद सहारनपुर के रामपुर कालोनी में 13 घरों के दूध, दाल चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मासालों के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दे सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी और सही पाये जाने पर मिलावटखोरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in