Categorized | लखनऊ.

पार्षदों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों पर विजय पताका फहरा दी है

Posted on 19 January 2011 by admin

प्रदेश के महानगरों लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, व गाजियाबाद में हुये पार्षदों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों पर विजय पताका फहरा दी है। इस रिकार्ड जीत से यह साबित हो गया है कि जनमानस भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में देखना चाहता है। विरोधी दल बसपा, सपा, व कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज मुख्यालय पर संवाददाताओं से वार्ता करते हुये कहा कि यह परिणाम प्रदेश सरकार की गिरती हुई साख को दर्शाते है। आकंठ भ्रष्टाचार, ध्वस्थ कानून व्यवस्था, बेरोजगारी तथा सत्तारूढ़ बसपा द्वारा चारों तरफ फैलायेे जा रहे आतंक व भय से ऊब चुकी जनता अब सुशासन, कानून का राज, सब को न्याय, रोजगार, सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकार चाहती है जो भाजपा ही दे सकती है।

श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण का पर्याय बन चुकी है। आतंककियों को देशभक्त तथा देशभक्तों को देशद्रोही बताने में मस्त है। प्रदेश सरकार का इन विषयों पर मौन रहना कांग्रेस का समर्थन करने जैसा हैै। प्रदेश सरकार ने नगर निगमों व नगरपालिकाओं में हार के भय तथा भारतीय जनता पार्टी की विजय से डर कर चुनाव को अप्रत्यक्ष रूप से कराने का जो काम किया है यह परिणाम उसके मुंह पर करारा तमाचा जड़ते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर एवं पालिका अध्यक्ष के चुनाव भी सरकार जनता द्वारा न हों ऐसा संसोधन सरकार करने का प्रयास कर सरकार खरीद फरोख्त एवं सत्ता के दम पर कब्जा करने की कोशिशों में लगी है। भारतीय जनता पार्टी इसका जोरदार विरोध करेगी तथा जनजागरण कर सरकार को उखाड़ फेंकेगी। प्राप्त परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया कि बसपा सरकार के महानगरों के विकास उसकी सार्वजनिक धन को बबाZद करने व लूटने की नीति है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in