Categorized | लखनऊ.

सरकार ने पेट्रोल डालकर महंगाई को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया है

Posted on 18 January 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल के बढ़े दामों को आम जनता और मध्यम वर्ग के लिये जानलेवा बताते हुए कहा कि पहले से ही आसमान छूती महंगाई की आग में सरकार ने पेट्रोल डालकर महंगाई को और ज्यादा बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल की कीमतें डेढ़ दर्जन से ज्यादा दफा बढ़ाई गईं हैं। पेट्रोल की कीमतों में मूल्यवृद्धि का असर चक्रानुवतÊ होता है। पेट्रोल की मूल्यवृद्धि का असर राज्य कर्मचारियों पर पड़ता है। सामान्य उपभोक्ता की गतिशीलता प्रभावित होती है। समूचे जनजीवन पर इसका असर पड़ता है। इस मूल्यवृद्धि से महंगाई और भी बढ़ रही है। जानलेवा महंगाई वर्तमान केन्द्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों का ही नतीजा है। केन्द्र सरकार को इस मूल्यवृद्धि को फौरन वापस लेना चाहिए। प्रदेश भाजपा मूल्यवृद्धि की वापसी की मांग लेकर 19 जनवरी को सभी जिला केन्द्रों व महानगर केन्द्रों पर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

श्री दीक्षित ने बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुण्डागदÊ और सरकारी तन्त्र के दुरूपयोग के लिये जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों की सीटे जीतने के बाद सरकार यही प्रयोग नगर निगमों/नगर निकाय के चुनावों में भी दोहराने की तैयारी कर रही है। सरकार की मंशा मेयरों, नगर पालिका परिषद अध्यक्षों व टाउन एरिया के अध्यक्षों के चुनाव को भी आम जनता के बजाय सभासदों से कराने की है। बसपा इन्हें भी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों की तर्ज पर धांधागदÊ और जोरजबर्दस्ती के जरिये जीत लेना चाहती है। लेकिन भाजपा बसपा का यह मंसूबा पूरा नहीं होने देगी। बसपा सरकार ने पहले से ही नगर निकायों में दलविहीन चुनाव थोप कर लोकतन्त्र का गला घोटा है। भाजपा लगातार इसका विरोध कर रही है। पार्टी नगर निकायों के अध्यक्षों के चुनावों को आम जनता से ही कराने की पक्षधर है। पार्टी ने सरकारी मंशा के खिलाफ जनजागरण करने के लिये कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में 31 जनवरी 2011 के दिन राज्य के पार्टी से जुड़े सभी नगर निकाय अध्यक्षों-मेयरों, सभासदों, नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, सभासदों, टाउन एरिया के अध्यक्षों, सदस्यों का सम्मेलन राजधानी लखनऊ में बुलाया है। पार्टी ने इस प्रश्न पर आन्दोलन का निश्चय किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in