Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमन्त्री जी का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में ´जन कल्याणकारी दिवस´ के रूप में मनाया गया

Posted on 17 January 2011 by admin

जनपदों में शिविर लगाकर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के लगभग 92 हजार से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया गया

माननीया मुख्यमन्त्री जी का जन्मदिन, दलितों, शोषितों, पीड़ितों, उपेक्षितों व गरीबों के हित व कल्याण के लिए समर्पित होता है

जन कल्याणकारी शिविरों में मन्त्रियों, स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं मण्डलायुक्तों ने भाग लिया

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के 55वें जन्मदिवस पर गत दिवस प्रदेश के सभी 72 जनपदों में ´जन कल्याणकारी दिवस´ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनपदों में जिलाधिकारियों के नेतृत्व में शिविर लगाकर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के लगभग 92 हजार से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया गया। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। जनपदों में आयोजित इन कार्यक्रमों में मन्त्रियों, स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं मण्डलायुक्तों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि हर वर्ष माननीया मुख्यमन्त्री जी का जन्म दिन देश में सर्वसमाज खासतौर से दलितों, शोषितों, पीड़ितों, उपेक्षितों व गरीबों के हित व कल्याण के लिए समर्पित होता है। इसीलिए उ0प्र0 सरकार द्वारा माननीया मुख्यमन्त्री जी के जन्म दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इसी परिपे्रक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों में जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें उत्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना, सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना, महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना, सर्वजन हिताय शहरी गरीब आवास (स्लम एरिया) मालिकाना हक योजना, पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन, अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग शादी अनुदान, विभिन्न प्रकार के पट्टे आदि कल्याणकारी योजनाओं से लाभािन्वत किया गया। इसके अलावा लड़कियों को साइकिल तथा विकलांग जनों को ट्राई साइकिल एवं बैसाखी के वितरण भी किए गए।

आजमगढ़ में विधान सभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर, लघु उद्योग मन्त्री श्री चन्द्रदेव राम यादव, सांसद डा0 बलिराम की उपस्थिति में 769 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इसी तरह पीलीभीत में राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) अनीस अहमद द्वारा660 पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया गया। शाहजहॉपुर में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अवधेश वर्मा द्वारा 998 लाभार्थियों को लाभािन्वत किया गया। मैनपुरी में सिंचाई यान्त्रिक राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री जयवीर सिंह ने 3000 पात्र लाभार्थियों को लाभािन्वत किया। इलाहाबाद में उच्चा शिक्षा मन्त्री श्री राकेश धर त्रिपाठी द्वारा 2525 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मदद दी गई।

महामाया नगर में ऊर्जा मन्त्री श्री रामवीर उपाध्याय ने विभिन्न योजनाओं के 539 लाभार्थियों को 88.75 लाख रूपये के चेक वितरित किए। मुजफ्फरनगर में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमन्त्री चौधरी योगराज सिंह एवं सांसद श्री कादिर राणा ने 1200 से अधिक पात्र जरूरतमन्दों को लाभािन्वत किया। गौतमबुद्ध नगर में होमगार्ड एवं प्रान्तीय रक्षा दल मन्त्री श्री वेदराम भाटी ने 575 पात्र व्यक्तियों को, एटा में पशुधन एवं दुग्ध विकास मन्त्री श्री अवध पाल सिंह द्वारा 460 तथा अलीगढ़ में ग्रामीण अभियन्त्रण मन्त्री ठाकुर जयवीर सिंह ने 1957 पात्र लाभार्थियों को लाभािन्वत किया। गोरखपुर में प्राविधिक शिक्षा मन्त्री श्री सदल प्रसाद, जनप्रतिनिधियों एवं मण्डलायुक्त की उपस्थिति में 4741 व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का चेक वितरित किया।

अम्बेडकर नगर में परिवहन मन्त्री श्री राम अचल राजभर एवं वित्त मन्त्री श्री लालजी वर्मा ने 645, मेरठ में नगरीय एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मन्त्री डा0 यशवन्त सिंह (स्वतन्त्र प्रभार) तथा सांसद मुनकाद अली ने 948, झांसी में डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री रतनलाल अहिरवार ने 5001, उरई में होमगार्ड राज्य मन्त्री श्री हरिओम उपाध्याय ने 1617 तथा कुशीनगर में पंचायती राजमन्त्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 893 पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया गया, जबकि सीतापुर में निर्वाचन मन्त्री श्री रामहेत भारती एवं सांसद कैसरजहॉ ने 2150 पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया। महराजगंज में विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय ने 3041 पात्र लाभार्थियों को लाभािन्वत किया। इसके अलावा बेसिक शिक्षा मन्त्री डा0 धर्म सिंह सैनी, सांसद जगदीश राणा की उपिंस्थति में 1303 पात्र व्यक्तियों को सहारनपुर में लाभािन्वत किया गया। उन्नाव में महिला आयोग की उपाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता पाठक द्वारा 4741 पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया गया।

माननीया मुख्यमन्त्री जी के जन्म दिन के अवसर पर कांशीराम नगर में 1150, सोनभद्र में 445, बहराइच में 750, वाराणसी में 1094, गोण्डा में 750 से अधिक, जौनपुर में 300, बदायूं में 370, मिर्जापुर में 521, बस्ती में 493, कौशाम्बी में 250, आगरा में 1380, गाजीपुर में 2108, चित्रकूट में 373, चन्दौली में 2204, ललितपुर में 1150, मथुरा में 1235, बुलन्दशहर में 1790, मऊ में 588, बलिया में 1866, रायबरेली में 1569, रामपुर में 3083, सुल्तानपुर में 1100, हरदोई में 792, बागपत में 698, प्रतापगढ़ में 660, सन्त रविदास नगर में 7702, सिद्धार्थ नगर में 812, हमीरपुर में 2120, इटावा में 1556, फैजाबाद में 1333, बिजनौर में 829, फिरोजाबाद में 1438, महोबा में 1281, बलरामपुर में 2652, लखनऊ में 620, औरैया में 805, छत्रपति शाहूजी महाराजनगर में 2100, गाजियाबाद में 1032, देवरिया में 1368, बान्दा में 366 तथा कानपुर नगर में 1147 पात्र व्यक्तियों को लाभािन्वत किया गया एवं 58 निर्धन जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in