Categorized | लखनऊ.

राज्य कर्मियों के मंहगाई भत्ते/पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की मंहगाई राहत की दरों मेंं वृद्धि

Posted on 15 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आज अपने 55वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश भर में मनाये जा रहे जनकल्याणकारी दिवस के तहत राज्य कर्मियों के मंहगाई भत्ते/पेंशनरों एवं पारिवरिक पेंशनरों की मंहगाई राहत की दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। देय मंहगाई भत्ते का भुगतान 01 फरवरी, 2011 से नकद मिलेगा तथा 01 जुलाई, 2010 से 31 जनवरी, 2011 तक देय मंहगाई भत्ते की धनराशि भविष्य निधि में जमा की जायेगी।

इस निर्णय के तहत राज्य कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान में 01 जुलाई, 2010 से मूल वेतन में 35 प्रतिशत के स्थान पर 45 प्रतिशत की दर से तथा अपुनरीक्षित वेतनमानों में वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को 87 प्रतिशत के स्थान पर 103 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता प्राप्त होगा। राज्य सरकार के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को 01 जुलाई, 2010 से बढ़ी हुई दर से मंहगाई राहत भी स्वीकृत की गई है।

राज्य सरकार के इस निर्णय के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2010-11 में लगभग 1758 करोड़ रूपये व्यय भार आने की संभावना है, जिसमें से लगभग 518 करोड़ रूपये का नकद भुगतान एवं लगभग 1240 करोड़ रूपये भविष्य निधि खाते में जमा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in