Categorized | लखनऊ.

नगर विकास मन्त्री ने किया बख्शी का तालाब में 07 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्याें का शिलान्यास

Posted on 15 January 2011 by admin

बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत-नकुल दुबे

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के 55वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत बख्शी का तालाब के समग्र विकास हेतु 07 करोड़ 49 लाख रूपये के 101 विकास कार्याें का शिलान्यास आज प्रदेश के नगर विकास, पर्यावरण, मनोरंजन एवं वाणिज्य कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने किया।

नगर पंचायत बख्शी का तालाब परिसर में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री नकुल दुबे ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने निर्माण कार्याें से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जनहितकारी विकास योजनाओं के निर्माण कार्याें की गुणवत्ता बनाये रखें।

श्री दुबे ने कहा कि माननीया मुख्यमन्त्री जी की पहल पर ही बख्शी का तालाब नगर पंचायत का गठन क्षेत्रवासियों को विकास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे अपनी जमीनों को न बेंचे, क्योंकि आने वाले समय में बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र विकास की इतनी सुविधाओं से सम्पन्न होगा कि लोग इसकी ओर आकृष्ट होंगे।

नगर विकास मन्त्री ने क्षेत्रवासियों का आहवान किया कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आने वाला कल उन्हीं का है तथा वे ही देश व प्रदेश का भविष्य सवारने में निर्णायक भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि वे बख्शी का तालाब क्षेत्र को विकास के नए आयाम देकर प्रदेश की मॉडल विधान सभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं तथा इस कार्य में उन्हें आम जन के सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी की आवश्यकता है तथा वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं उठा रखेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in