Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अन्तर्गत प्रथम प्रिशक्षण कार्यक्रम आयोजित

Posted on 15 January 2011 by admin

जिला स्तर पर आपदाओं के कुशल प्रबंधन के लिए पूर्व से ही तैयारी की जाय  -के0के0सिन्हा

उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के पिकप भवन स्थित नवगठित कार्यालय में दो दिवसीय प्रथम प्रिशक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्म प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त श्री के0के0सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक स्तर पर आपदा प्रबंधन हेतु संस्थानों का विकास किया जा रहा है। इसकी प्रथम कड़ी के रूप में राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण को संचालित कर दिया गया है। जिला स्तर पर भी आपदाओं के कुशल प्रबंधन के लिए पहले से ही तैयारी की जाय ताकि जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

श्री सिन्हा ने यह भी बताया कि प्राधिकरण के माध्यम से आपदा प्रबंधन हेतु विभिन्न अध्ययन, रिसर्च, मैनुअल एवं माड्यूल विकास इत्यादि से सम्बंधी कार्य भी किया जायेगा ताकि प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्रिशक्षण हेतु स्तरीय व्यवस्था की जा सके।

कार्यक्रम में कर्नल तपेश कंवर ने विभिन्न राहत एवं खोज, बचाव उपकरणों का प्रदशZन कर नायब तहसीलदारों को प्रयोग करना सिखाया। तहसीलदारों के इस मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग में राज्य ग्राम्य विकास प्रिशक्षण के सहायक निदेशक श्री ललित मोहन जोशी, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री अजय जौहरी, मेडिकल कालेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा0 उदय मोहन तथा यूनिसेफ के इमरजेंसी फोकल प्वांइट के श्री अमित मेहरोत्रा आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन राज्य परियोजना अधिकारी श्रीमती अदिति उमराव ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बििल्डंग बाइलाज एवं बििल्डंग कोड को परिवर्तित कर लिया गया है। अब सभी भवनों को भूकम्परोधी तकनीकी से बनाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in