Categorized | लखनऊ.

मंहगाई के लिये कांग्रेस सरकार है जिम्मेदार-लालजी टण्डन

Posted on 14 January 2011 by admin

वार्ड को गोद लेने की घोषणा की महापौर ने

3
भारतीय जनता पार्टी ने मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के उपचुनाव में पूरी ताकत झोकते हुये पार्टी प्रत्याशी दिलीप कुमार श्रीवास्तव को विजयी बनाने के लिये आज 13 जनवरी को पद्यात्रा कर घर-घर दस्तक देने का कार्य युद्धस्तर पर किया। लखन के सांसद लालजी टण्डन, सदस्य विधान परिषद दयनारायण दीक्षित, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, गोमती यादव, जयपाल सिंह, नीरज गुप्ता सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज शिवाजी मार्केट चुनाव कार्यालय से पद्यात्रा प्रारम्भ की और क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसम्पर्क किया।

सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि मंहगाई आसमान छू रही है, प्याज जनता से दूर होता चला जा रहा है, मंहगाई के कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है। कांग्रेस किस मुंह से यह उपचुनाव लड़ रही है। कमरतोड़ मंहगाई के लिये कांग्रेस पार्टी और सोनिया, मनमोहन की नीतियां ही जिम्मेदार है। लखन के महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने कहा हमारे प्रत्याशी दिलीप कुमार श्रीवास्तव के परिश्रम का परिणाम यह है कि आज यह उपचुनाव हो रहा है। बसपा सरकार तो चुनाव कराना ही नही चाहती थी। भाजपा के पार्षदों के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे इस मैथिलीशरण गुप्त वार्ड को गोद लेते है जनता हमारे प्रत्याशी को कप और प्लेट पर मोहर लगाकर विजयी बनाये विकास की गंगा बहती रहेगी। यह उपचुनाव तो आम चुनाव का रिहर्सल मात्र है।

5विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, पूर्व विधायक गोमती यादव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताआंे को उनके द्वारा किये गये परिश्रम का परिणाम जरूर मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी को मिल रहे समर्थन से लगता है कि हमारे प्रत्याशी दिलीप कुमार श्रीवास्तव की विजयी निश्चित है। जनता तो कोई भी भ्रम नही होना चाहिए भाजपा के प्रत्याशी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ही है। पदयात्रा में हीरो बाजपेयी, प्रदीप भार्गव, संतोष सिंह, राजीव मिश्रा, दिवाकर सेठ, अतुल दीक्षित, अरूण तिवारी, मुन्ना मिश्रा, श्यामजीत सिंह, नीरा सिन्हा, अंजूराम चन्दानी, विमला सिंह, मीना तिवारी, सरोज कुमारी, माधुरी शुक्ला, राम गोपाल मिश्रा, दुर्गाप्रसाद पाण्डेय, विनोद श्रीवास्तव, गणेश कन्नौजिया, त्रिलोक अधिकारी, प्रभुनाथ शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, राकेश सिंह, पी0एन0 श्रीवास्तव, रामकृष्ण यादव, पी0एन0 सिंह, अभय सेठ, रामकुमार वर्मा, साकेत शर्मा, मो0 रिजवान, मो0 नईम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कल 14 जनवरी को पूजा पार्क भूतनाथ से प्रात: 11 बजे से वाहन जुलूस निकाला जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in