Categorized | लखनऊ.

लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 72 प्रतिशत धान की खरीद

Posted on 13 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की विपणन शाखा द्वारा अब तक 35616 टन धान की खरीद की गई है जो कुल निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत है।

यह जानकारी अधिशासी निदेशक रमेश चन्द्र मिश्र ने देते हुए बताया कि 36 जनपदों के 116 धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। इस वर्ष धान का लक्ष्य 50000 टन निर्धारित किया गया है। अब तक की खरीद में 6660 किसानों का धान क्रय करके 3561 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि क्रय करने वाली अन्य एजेिन्सयों की अपेक्षा सर्वाधिक धान की खरीद उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in