Categorized | लखनऊ.

गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए अधिकारी किसानों को प्रोत्साहित करें

Posted on 13 January 2011 by admin

घटतौली में लिप्त क्रय केन्द्रों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करें

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी पेराई सत्र में गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठायें। साथ ही किसानों को मिश्रित खेती के लिए भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि गन्ना घटतौली में लिप्त गन्ना क्रय केन्द्रों को चििन्हत कर उनके विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही की जाये।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी ऐसी रणनीति बनायें जिससे आगामी पेराई सत्र में गन्ना बुवाई के क्षेत्रफल में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनििश्चत करें कि किसानों को प्रोत्साहित कर आगामी सीजन में कम से कम दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मिश्रित खेती की जा सकें। उन्होंने कहा कि मिश्रित खेती करने वाले गन्ना किसानों को समितियों के माध्यम से कृशि विभाग द्वारा इन्सेंटिव भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि घटतौली के विरूद्ध पूरी सजगता से नियमित छापामार अभियान जारी रखें। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर गन्ना किसानों का शोशण बर्दाश्त नहीं होगा।

प्रमुख सचिव ने कहा कि सभी चीनी मिलों को अपनी वेबसाइट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। अब तक 113 चीनी मिलों की वेबसाइट पर 74.81 प्रतिशत गन्ना किसानों के मोबाइल संकलित किये जा चुके है, जिनके द्वारा किसानों को पर्ची, तौल व भुगतान आदि के लिए एस.एम.एस. के सूचना भेजी जा रही है। दिसम्बर माह के अन्त तक घटतौली रोकने के लिए मारी गई छापेमारी में 398 सामान्य प्रकृति के मामले पकड़े गये। इसी प्रकार 129 गम्भीर प्रकृति के मामलों के साथ ही 249 मामलों में नोटिस जारी किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in