Categorized | लखनऊ.

आवासीय भूमि पर शत-प्रतिशत कब्जे दिलाये गये

Posted on 13 January 2011 by admin

आवासीय भूमि से अवैध कब्जे दारों को हटाकर वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाये जाने की योजना के तहत प्रदेश में, माह दिसम्बर 2010 तक निर्धारित लक्ष्य 4562 कब्जों के सापेक्ष शत-प्रतिशत कब्जे दिलाये गये।

राजस्व विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार अलीगढ़ मण्डल में 439, आगरा मण्डल में 141, आजमगढ मण्डल में 78, इलाहाबाद मण्डल में़ 141, कानपुर मण्डल में 125, गोरखपुर मण्डल में 114, चित्रकूट मण्डल में 70, झांसी मण्डल में 36, देवीपाटन मण्डल में 422, फैजाबाद मण्डल में 765, बरेली मण्डल में 158, बस्ती मण्डल में 250, मेरठ मण्डल में 482, मुरादाबाद मण्डल में 165, विध्यांचल मण्डल में 192, लखनऊ मण्डल में 423, वाराणसी मण्डल में 561 एवं सहारनपुर मण्डल में 150 कब्जेदारों को कब्जा दिलाया गया।

इसके अतिरिक्त अवैध कब्जे दारों में से 32 के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई तथा 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in