Categorized | विचार

अबुलफजल जन्म दिवस (14 जनवरी 1551 ई.) पर विशेश

Posted on 13 January 2011 by admin

abulphajal-akbarnamaअकबर के नवरत्नों में शीशZ पर रहे महान रचनाकार कुशल शासक के साथ युद्ध कौशल में महारत हासिल करने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में उतारने वाले अबुलफजल हमेशा याद आते रहेंगे। भारतीय दशZन को पूरी तरह अपने में आत्मसात करके धर्मनिरपेक्षता का पाठ हकीकत की दुनिया में लाने वाले महान विचारक अबुलफजल को इतिहास के पन्नों में विसरा देने की साजिश का ही परिणाम है कि आज देश धार्मिक कटरता की आग में झुलसने के लिये विवश है। शेख अबुलफजल की तुलना हम भले ही कौटिल्य विश्णुगुप्त के समतुल्य ना करें फिर भी सकते है कि जिस तरह  कौटिल्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन के रूप में भारत को एकताबद्ध समृद्ध बनाने की कोिशश की यही काम अबुलफजल ने अकबर के समय भी  किया था।

अबुलफजल ने तत्कालीन समय भारत को एकता की डोर में बांधने  की कोिशश की थी जिस वक्त  धर्म के नाम पर होते खूनी जंग का मैदान भारत भूमि बना हुआ था। अबुलफजल का जन्म आज से 460 वशZ पहले 14 जनवरी 1551 ई0 में आगरा के जमुना पार रामबाग में हुआ था। पिता शेख मुबारक अद्वितीय विद्धान और अत्यन्त उदार विचारों के समर्थक थे। इस कारण तत्कालीन मुल्ले उन्हें काफिर कहकर हर तरह की तकलीफ देते रहते थे, क्योंकि उनकी धारणा थी कि वे सामवादी सय्यद मोहम्मद जौनपुरी का अनुयायी है, कभी िशया और नास्तिक कहते थे। इस कारण अबुलफजल का बपचन जद्दोजहद में बीता।  अपने जीवन की कुछ बाते अकबरनामा में अबुलफजल ने इस तरह लिखी हैं- “बरस-सवा-बरस की उमर में भगवान ने मेहरबानी की और मैं साफ बातें करने लगा। पांच वशZ का था, कि दैवने प्रतिभा खिड़की खोल दी। ऐसी बातेें समझमें आने लगीं, जो औरों को नसीब नहीं होती। 15 वशZ की उमर में पूज्य पिता की विद्यानिधिका खजांची और तत्तवरत्न का पहरेदार हो गया, निधिपर पांव जमा कर बैठ गया। िशक्षा की बातों से सदा दिल मुरझाता था और दुनिया के खटकामों से मन कोसों भागता था। प्राय: कुछ समझ ही नहीं पाता था। पिता अपने ढंग से विद्या और बुद्धि के मन्त्र फूंकते थे। हरेक विशय पर एक पुस्तक लिख कर याद करवाते। यद्यपि ज्ञान बढ़ता था, पर वह दिलको न लगाता था। कभी तो जरा भी समझमें न आता था और कभी सन्देह रास्ते को रोक लेते थे, वाणी मदद न करती थी, रूकावट हलका बनादेती थी। मैं भाशण का भी पहलवान था पर जबान खोल न सकता था। लोगों के सामने मेरे आंसू निकल पड़ते थे, अपने को स्वयं धिक्कारता था। … जिन्हें विद्वान! कहा जाता था, उन्हें मैने बेइन्साफ पाया, इसलिये मन चाहता था, कि अकेले में रहूं, कही भाग जाऊं। दिन को मदरसा में बुद्धि के प्रकाश में रहता,रात को निर्जन खण्डहरों में भागता।… इसी बीच एक सहपाटी से स्नहे हो गया, जिसके कारण मदरसे की ओर फिर आकशZण बढ़ा।´´ ज्ञान अर्जन के बाद अबुलफजल अपने हुनर के बल पर बादशाह अकबर के निकट आया और उनका प्रधानमन्त्री बना।

अबुलफजल का धर्म
अबुलफजल धर्म मानव-धर्म था। वह मानवताको धर्मो के अनुसार बांटने के लिये तैयार नही थे। हिन्दू, मुसलमान, पारसी, ईसाई, उनके लिये सब बराबर थे। बादशाह का भी यही मजहब था। जब लोगों ने ईसाई इंजीलकी तारीफ की, तो उसने शाहजादा मुराद को इंजील पढ़ने के लिये बैठा दिया और अबुलफजल तर्जुमा करने के लिये नियुक्त किये गये। गुजरात से अग्निपूजक पारसी अकबर में पहुंचे। उन्होंने जर्थुस्तके धर्म की बातें बतलाते आग की पूजा की महिमा गाई। फिर क्या था, अबुलफजल को हुक्म हुआ-“जिस तरह ईरान में अग्नि-मिन्दर बराबर प्रज्वलित रहते हैं, यहां भी उसी तरह हो। दिन-रात अग्निको प्रज्वलित रक्खों। आग तो भगवान के प्रकाश की ही एक किरण है। अग्नि पूजा में हिन्दू भी शामिल थे, इसलिये उन्होंने इसकी पुिश्ट की होगी, इसमें सन्देह नहीं। जब शेख मुबारक मर गये, तो अबुलफजल ने अपने भाइयों के साथ भद्र (मुण्डन) करवाया। अकबर ने खुद मरियम मकानी के मरने पर भद्र कराया था। लोगों ने समझा दिया था, कि यह रम्स हिन्दुओं मेें ही नहीं, बल्कि तुर्क सुल्तानों में भी थी। यही वह बातें थी, जिनके कारण कट्टर मुसलमान अबुलफजल को काफिर कहते थे। पर, न वह काफिर थे और न ईश्वर से इन्कार करने वाले। रात के वक्त वह सन्तों-फकीरों की सेवा में जाते और उनके चरणों मेें अशफिZयां भेंट करते। बादशाह ने कश्मीर में एक विशाल इमारत बनवाई थी, जिसमें हिन्दू, मुसलमान सभ आकर पूजा-प्रार्थना करते। अबुलफजल ने इसके लिये वाक्य लिखा था-
“इलाही, ब-हर खाना कि भी निगरम्, जोयाय-तू अन्द। व ब-हर जबां कि मी शुनवम्, गोयाय तू।´´ (हे अल्ला, मैं जिस घर पर भी निगाह करता हूं, सभी तेरी ही तलाश में है और जो भी जबान मैं सुनता हूं, वह तेरी बात करती हैं।) यह भी लिखा-
“इै खाना ब-नीयते इै तलाफे-कलूब मोहिदाने-हिन्दोस्तान व खसूसन् माबूद्परिस्तान अर्सये-कश्मीर तामीर याफ्ता।´´ (यह घर हिन्दुस्तान के एकेश्वरवादियों, विशेशकर कश्मीर के भगवत्-पूजा के लिये बनाया गया।)
अबुलफजल यदि आज पैदा हुए होते, तो वह निश्चय ही अल्ला और ईश्वर से नाता तोड़ देते। पर, अपने समय में वह यहां तक नही पहुंच सके थे। वह इतना ही चाहते थे, कि सभी मनुश्य आपसी भेद-भाव को छोड़ कर अपने-अपने ढंग से भगवान् की पूजा करें।

अबुलफजल कलम ही नही तलवार का भी धनी था। अकबर के कहने पर दक्षिण में विद्रोह दबाने तथा असीरगढ़ तथा अहमद नगर की आसाधरण विजय का सहरा अबुलफजल के नेतृत्व को जाता है। लेकिन सन् 1602 ई0 19 अगस्त को आगरा की ओर लौटते समय अन्तरी के पास ओरछा के राजा नर्ससिंह देव का बेटा मधुकर बुन्देला ने बगावत करके अबुलफजल का सिर काटकर शहजादा सलीम उर्फ जहांगीर को पेश किया। बुन्देला मधुकर शाह के क्रूर हाथों ने मानवता के उस पुजारी को असमय ही मौत की नीन्द सुलाकर हिन्दुस्तान से धर्मनिZपेक्षता की ज्योति को बुझा दिया। ग्वालियर से 5-6 कोस पर स्थित इस छोटे से कस्बे मेें आज भी हमारे इतिहास का महान राजनैतिक परमदेश भक्त और धर्मिनिपेक्षता की जीती जागती मिशाल गुमनामी में सो रही है। अकबर ने अबुलफजल की मौत पर अफशोस करते हुये कहा था “हाय, हाय शेखूजी, बादशाहत लेनी थी मुझे मारना था तो शेख को क्यों मारा´´ अकबर सलीम को शेखूजी कहता था।

कृतियां
अबुलफजल अगर और कुछ न करते और केवल अपनी लेखनी को ही चला कर चले गये होते, तो भी वह एक अमर साहित्यकार माने जाते। उन्होंने कई विशाल और अत्यन्त महत्वपूर्ण गं्रथ लिखे हैं, जो आज भी हमें उनके काल और विचारों के बारे में बहुत-सी बातें बतलाते मार्ग-प्रदशZन करते है। “अकबरनामा´´ और “आईनेअकबरी´´ उनके अमर ग्रन्थ हैं।

1. आईनअकबरी- “अकबरनामा´´ को उन्हेांने तीन खण्डों में लिखा। इसके पहिले दूसरे खण्ड ही “आईनअकबरी हैं पहले खण्ड में तैमूर के वंश का संक्षेप में, बाबर का उससे अधिक, हुमायंू का उससे भी विस्तृत वर्णन है। फिर अकबर के पहले 17 साल (1556-73 ई0) तक का हाल है। अकबर के 30 वशZ के होने तक की बातें इसमें आई है। दूसरे खण्ड में अकबर के राज्य संवत्सर (सनजलूस) 18 से 46 (1574-1602 ई0) की बातें है। अबुलफजलकी मृत्यु के तीन साल बाद अकबर का देहान्त हुआ। इस वक्त की घटनायें “तारीख अकबरी´´ में है। पहले खण्ड की भूमिका देहान्त हुआ। इस वक्त की घटनायें “तारीख अकबरी´´ में है। पहले खण्ड की भूमिका में अबुल फजल ने लिखा है- “मैं हिन्दी हूं, फारसी में लिखना मेरा काम नही हैं। बड़े भाई के भरोसे यह काम शुरू किया था( पर अफसोस, थोड़ा ही लिखा था, कि उनका देहान्त हो गया सिर्फ दस साल का हाल उन्होंने देख पाया था।´´

2. अकबरनामा -“अकबरनामा´´ ही इसका तीसरा खण्ड है, जिसे अबुलफजल ने 1597-98 ई (हिजरी 1006) में समाप्त किया था। यह एक ऐसी किताब है, जिसकी जरूरत अंग्रेजों ने 19वीं सदी के अन्त में महसूस की और अनेक गजेटियर लिखे। अकबर सल्तनत का यह विशाल गजेटियर है। इसमें हरेक सूबे, सरकार (जिला) परग ने का विस्तृत वर्णन और आंकड़े दिये गये है। उनके क्षेत्रफल, उनका इतिहास, पैदावार, आमदनी-खर्च, प्रसिद्ध स्थान, प्रसिद्ध नदियां-नहरें-नाले-चश्में, लाल-नुकसान का उल्लेख है। सैनिक-असैनिक प्रबन्न्ध, अमीरों और उनके दजोZ की सूची, विद्वानों, पण्डितों, कलाकारों, दस्ताकारों, सन्त-फकीरों,़़़़ मिन्दरों-मिस्जदों आदि की बातों को भ़्ाी नहीं छोड़ा गया है और साथ़्ा ही हिन्दुस्तान के लोगों के धर्म विश्वास और रीतिरवाज भी जिक्र किया है। जिस चीज की महत्ता को 19वीं सदी में अंग्रेजों ने समझा, उसे अबुल फजल ने साढ़े तीन सौ वशZ पहले समझकर लिख डाला। “अकबरनामा´´ में अबुलफजल अलंकारिक भाशा इस्तेमाल करते हैं, पर “आईन´´ में उनकी भाशा प्रभावशाली होते भी बहुत सीधी-सादी हो जाती है। दोनों पुस्तकें बहुत विशाल है। (अबुलफजल की हरेक कृतियों का हिन्दी में अनुवाद होना आवश्यक है।)

3. मुकातिबाते अल्लामी- अबुलफजलको अल्लामी (महान पण्डित) कहा जाता था। इस पुस्तक में उनके पत्रों संग्रह है। इसके तीन खण्ड है। पहले खण्ड में वे पत्र हैं, जिन्हें अकबर ने ईरान और तूरान (तुिर्कस्तान) के बादशाहों के नाम पर अबुलफजल से लिखवायें थे। इसी में बादशाही फरमान भी दर्ज है। समरकन्द का शासक उज्बक सुल्तान अब्दुल्ला बहुत ही प्रतापी खान और अकबर का खानदानी दुश्मन भी था। वह कहता था -“अकरब की तलवार तो नही देखी, लेकिन मुझे अबुलफजल की कलम से डर लगता है।´´ दूसरे खण्ड मेें अबुलफजल के अपने खत हैं, जो दरबार के अमीरों, अपने मित्रों और सम्बन्धियों को उन्होने लिखे। तीसरे खण्ड में उन्होंने पुराने ग्रन्थकारों की पुस्तकों के ऊपर अपने विचार प्रकट किये है। इसे साहित्यिक समालोचना कह सकते है।

4. ऐयारेदानिश-पंचतन्त्र अपने गुणों के लिये दुनिया में मशहूर है। छठी सदी में नौशेरखां इसका अनुवाद पहलवी भाशा में कराया था। अब्बासी खलीफों के जमाने में इसे अरबी में किया गया। सामानियों समय फारसी महान तथा आदिकवि रूदी की ने उसे पद्यबद्ध किया। मुल्ला हुसेन वायज़ने फारसी में करके इसका हिन्दुस्तान में प्रचार किया। अकबर उसे सुना। जब मालूम हुआ कि मूल संस्कृत पुस्तक अब भी मौजद है, तो कहा-कि घर की चीज है, सीधे क्यां न अनुवाद करो। अबुल फजलने इस पुस्तक को “ऐयारेदानिश´´ के नाम से सन् 1587-88 ई0 (हिजरी 996) में समाप्त किया। मुल्ला बदायूंनी इसको भी लेकर अकबर पर आज्ञेप किये बिना नहीं रहे और कहते है: इस्लाम की हर बात से उसे घृणा है, हर इल्म (शास्त्र) से बेजारी है। जबान भी पसन्द नहीं, हरफ भी प्रिय नहीं। मुल्ला हुसेन वायजने कलीलादमना (करकट दमनक) का तर्जुमा “अनवार सुहेली´´ कैसा अच्छा किया था। अब अबुलफजल को हुक्म हुआ, कि इसे साधारण साफ नंगी फारसी में लिखें, जिसमें उपमा अतिशयोक्ति भी न हो, अरबी वाक्य भी न हो।

5. रुकआते-अबुलफजल- यह अबुलफजल के रुक्कों (लघु-पत्रों) का संग्रह है। इसमेें 46 रुक्कों रूप में बहुत सी ऐतिहासिक, भौगोलिक और दूसरी महत्व की बातें सीधी-सादी भाशा में दर्ज हैं। जिनके नाम रुक्के लिखे गये हैं, उनमें कुछ हैं- अब्दुला खान, दानियाल, अकबर, मरियम मकानी (अकबर की मां), शेख मुबारक, फौजी, उर्फ, (मार्सिया फैजी)।

6. कश्कोल- कश्कोल फकीरों के भिज्ञा-पात्र को कहते है, जिसमें वह हर घर से मिलने वाले पुलाव, भुने चने, रोटी, दाल, सूखा तर रोटी का टुकड़ा, मिट्टा-सलोना-खट्टा कड़वा सभी कुछ डाल लेते है। अबुलफजल जो भी सुभाशित सुनते, उन्हें जमा करते जाते। इसको ही कश्कोल नाम दिया गया। इसे देखने से अबुलफजल की रुचिका पता लगता है।

आभार- इस आलेख लेखन में राहुल सांकृत्यायन लिखित पुस्तक अकबर के अंश का समावेश किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0: 9415508695

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in