Categorized | लखनऊ.

सरकारी आकड़े के अनुसार 768 लोगों ने ठण्ड के कारण दम तोड़ा

Posted on 13 January 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने प्रदेश में ठण्ड से हो रही मौतों के लिए बसपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये मुख्यमन्त्री से सवाल किया कि एक सप्ताह में सरकारी आकड़े के अनुसार 768 लोगों ने ठण्ड के कारण दम तोड़ा है। ठण्ड ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है कब तक गरीब ठण्ड से मरता रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्यदेव सिंह ने कहा कि एक ही प्रदेश के आंगन में जश्न और मातम मन रहा है। जहां मा0 मुख्यमन्त्री के दरबार में जन्म दिन की तैयारियों का जश्न मनाने का जोर है वहीं गरीबों के घरों में अपनों के खोने का मातम मन रहा है। प्रदेश में ठण्ड से हजारों की संख्या में मौते हुई हैं। सरकार आकड़े छुपा रही है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता का पता इस बात से चलाता है कि विधायक, मन्त्री, अधिकारी स्वयं मुख्यमन्त्री गरीबों को ठण्ड से बचाने में कतई गम्भीर नहीं है। जश्न पर होने वाले खर्च का एक चौथाई धन यदि गरीबों की दवा, कम्बल, खाद्य सामग्री आदि जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में सरकार लगा दें तो गरीबों को मरने से बचाया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in