Categorized | लखनऊ.

चलो गांव की ओर

Posted on 12 January 2011 by admin

sahi1भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज ´चलो गांव की ओर´ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मऊ के गांवों में चौपाल लगाकर जनता को देश व प्रदेश में सत्तारूढ सरकारों द्वारा जिस प्रकार मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है अवगत कराया। बढ़ती हुई मंहगाई और सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को गांवों के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताते हुये कहा कि जमाखोरों से मिलीभगत के कारण मंहगाइ्रZ आसमान छू रही है। जनता के विकास पर खर्च होने वाले धन को भ्रष्ट व्यवस्था जिसमें नेता, नौकरशाह, पूजींपति, बिचौलिये शामिल हैं लूटकर विदेशों में भेज रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकारों के क्रियाकलापों को अवगत कराने तथा ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होने के लिय ´चलो गांव की ओर ´ कार्यक्रम चला रही है। श्री शाही के साथ प्रदेश महामन्त्री पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष पूर्व मन्त्री शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश मन्त्री दयाशंकर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, क्षेत्रीय प्रभारी विभूति नारायण सिंह, क्षेत्रीय मन्त्री देवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामजी सिंह, पूर्व मन्त्री श्रीराम सोनकर, जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, महामन्त्री अरिजीत सिंह और योगन्द्र नाथ राय प्रमुख रूप से साथ रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in