Categorized | लखनऊ.

डा0 अम्बेडकर ग्रामों के अवशेश कार्य इस माह के अन्त तक पूरे कर लिये जायं - रतनलाल अहिरवार

Posted on 12 January 2011 by admin

जनपद कानपुर नगर तथा कानपुर देहात में कई विद्यालयों में पोल के अभाव में विद्युतीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। इस समस्या का तुरन्त निराकरण किया जाय।

यह निर्देश आज यहां डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री रतनलाल अहिरवार ने बापू भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने अम्बेडकर ग्रामों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि अम्बेडकर ग्रामों में किये जा रहे निर्माण कार्यों के लिए टेण्डर व्यवस्था में सुधार किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई जनपदों में सी.सी.सड़कें अधिक संख्या में बनाई जा रही हैं तथा कहीं पर कम संख्या में। इस स्थिति को दूर कर समान अनुपात में इनका निर्माण किया जाय।

श्री अहिरवार ने निर्देश दिये कि अम्बेडकर ग्रामों के अवशेश कार्य आगामी 31 जनवरी तक पूरे कर लिये जायं। बैठक में जानकारी दी गई कि इन ग्रामों में सम्पर्क मार्गों का निर्माण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है तथा 386 सी.सी.रोड, 392 के.सी.ड्रेन तथा 68 मजरों में विद्युतीकरण का काम और 6 मजरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का काम अवशेश रह गया है। अम्बेडकर ग्रामों में 552 सामुदायिक केन्द्र बनकर तैयार हो गये हैं।

श्री अहिरवार ने सामुदायिक भवनो के निर्माण में गुणवत्तापरक कार्य किये जाने पर ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा की सराहना की।

बैठक में विशेश सचिव श्री पी.के.अग्रवाल सहित ऊर्जा, लोक निर्माण, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा तथा पंचायती राज विभाग के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in