Categorized | लखनऊ.

विकलांग कल्याण निदेशालय का परिणाम घोषित

Posted on 12 January 2011 by admin

विकलांग कल्याण विभाग के अधीन विभिन्न विद्यालयों में संविदा के आधार पर शिक्षकों के चयन हेतु विकलांग कल्याण निदेशालय में गत 28, 29 एवं 30 दिसम्बर, को आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

सफल अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट www.nwd.up.nic.in  पर उपलब्ध है। इसके साथ ही निदेशालय के सूचना पट पर भी यह परिणाम चस्पा कर दिये गये हैं। चयनित अभ्यर्थियों के कार्यादेश उनके पते पर प्रेषित भी किये जा चुके हैं।
यह जानकारी अपर निदेशक विकलांग कल्याण श्री विष्णु स्वरूप मिश्र ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in