नवीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी 2010-11 का उद्घाटन

Posted on 12 January 2011 by admin

राज्य ललित कला अकादमी द्वारा आज अकादमी परिसर में नवीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी 2010-11 का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय में फोटो प्रभाग के निदेशक श्री देवतोष सेन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल कलाकारों को पुरस्कार भी वितरित किये गये। इसके अन्तर्गत बीस हजार के तीन पुरस्कार पुलकित रावत-(इन्दौर), स्वणेZन्द्र घोष (मुर्शिदाबाद), पंकज शर्मा (बरेली) को तथा दस हजार के दो पुरस्कार कल्पना दीपक शाह (मुम्बई) एवं नीलम सिंह (लखनऊ) को दिये गये। पुरस्कार राशि के अतिरिक्त छायाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी दिये गये। प्रदर्शनी में कुल 35 छायाकारों ने भाग लिया। यह प्रदर्शनी 11 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन 11:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुल रहेगी।

इस अवसर पर अकादमी सचिव श्रीमती बीना विद्यार्थी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in