Categorized | लखनऊ.

सघन मिनी डेरी परियोजना के लक्ष्यों को 31 मार्च तक पूरा किया जाय

Posted on 12 January 2011 by admin

इस परियोजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अवधपाल सिंह यादव ने यह निर्देश आज यहॉ पी0सी0डी0एफ0 के सभाकक्ष में दुग्ध विकास विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि सघन मिनी डेरी परियोजना का पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी भी इसे गम्भीरता से लें।

श्री यादव ने निर्देश दिये कि 25 जनवरी तक सभी जनपदों में स्थापित ए0एम0सी0 एवं बी0एम0सी0 यूनिट्स  चालू हो जाने चाहिए। उन्होंने मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक माह कम से कम दो जिलों का स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी डी0डी0ओ0 और डिप्टी डी0डी0ओ0 अपने क्षेत्र में निजी डेरियों का निरीक्षण करें।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री अशोक कुमार सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in