Categorized | लखनऊ.

अधिकारी नियमित फील्ड भ्रमण कर अपनी निरीक्षण रिपोर्ट प्रति माह प्रस्तुत करें

Posted on 12 January 2011 by admin

सहकारी अल्प एवं दीघZकालीन ऋण की वसूली में और अधिक तेजी लायी जाये। उर्वरक वितरण के अवशेष लक्ष्य को यथाशीघ्र पूरा किया जाये। अधिकारी नियमित फील्ड भ्रमण कर अपनी निरीक्षण रिपोर्ट प्रति माह प्रस्तुत करें।

यह निर्देश सहकारिता मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा ने विभागीय समीक्षा में अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2010 अल्पकालीन 95 प्रतिशत तथा दीघZकालीन 81 प्रतिशत ऋण वितरण किया जा चुका है। उर्वरकों में 81 प्रतिशत यूरिया, 84 प्रतिशत फास्फेटिक तथा 67 प्रतिशत एम0ओ0पी0 का वितरण विगत माह तक हो चुका है शेष का वितरण भी 31 मार्च तक पूर्ण कर किया जाये।

श्री कुशवाहा ने यह भी निर्देश दिये कि सहायक निबंधक सहकारी समितियों का संघन निरीक्षण कर प्रति माह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजे। मुख्यालय के अधिकारी जिलों के कार्यालयों के कार्य की शतत् निगरानी रखें। जो अधिकारी इसका अनुपालन नहीं करेगा उसके विरूद्ध कार्यवाही होगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव एवं निबन्धक श्री कपिल देव सहित सभी सहकारी संस्थाओं के शीर्ष अधिकारी सहित सभी संयुक्त निदेशक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in