Categorized | लखनऊ.

बसपा का निकाय चुनाव में कोई जनाधार नहीं है

Posted on 12 January 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बसपा का निकाय चुनाव में कोई जनाधार नहीं है। सूबे के 13 नगर निगमों सहित 630 नगरीय निकाय में सत्तारूढ बसपा का कभी वर्चस्व नहीं रहा है। इसी वर्ष ये चुनाव होने है। श्री शाही ने कहा कि सरकार के कामकाज, लोकप्रियता का पता इन चुनाव से चल जाएगा। इस भय से भयभीत आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार निकाय चुनाव की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। उसकी नज़र व्यवस्था में बदलाव कर सत्ता का आतंक दिखाकर धनबल, बाहुबल के सहारे जनता के अधिकारों को हड़पने पर है।

श्री शाही ने कहा कि जानकारी के अनुसार प्रस्तावित संशोधन के अमल में आने पर मेयर या अध्यक्ष जनता से सीधे चुने जाने के बजाय पार्षदों या सदस्यों द्वारा चुने जायंगे। सरकार के अधीन नगर विकास विभाग गुपचुप तरीके से नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 11 व नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 43 में बदलाव करने की कवायद में जुटा है। भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। सड़क से सदन तक संघर्ष कर आन्दोलन किया जायेगा। सरकार की लोकतािन्त्रक प्रक्रिया में खरीद फरोख्त को बढ़ावा देने के कुचक्र का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

श्री शाही ने कहा कि बसपा में साहस नहीं है कि बिना खरीद फरोख्त, सरकारी आतंक के कोई चुनाव जीत सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव इस बात का प्रमाण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in