Categorized | लखनऊ.

मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 10 January 2011 by admin

मत्स्य विभाग के अपूर्ण कार्य 21 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश , मोबाइल फिश पार्लर निजी लाभार्थियों द्वारा संचालित होगी

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मन्त्री श्री धर्मराज निषाद ने मत्स्य विभाग के अपूर्ण कार्यों को 21 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने मत्स्य बीज ´´कामनकार्प´´ पूर्ण करने पर जोर दिया।

यह निर्देश मत्स्य विकास मन्त्री श्री धर्मराज निषाद ने आज यहॉ मत्स्य निदेशालय के सभागार में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि ´´कामनकार्प´´ फिश के बीज में बढ़ोत्तरी हेतु सभी तैयारियॉं जल्द पूरी कर ली जायें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिला प्रशासन से वार्ता कर नि:शुल्क भूमि का चयन एक सप्ताह में पूरा करें ताकि मत्स्य हाट का कार्य जहॉ अपूर्ण है उसे तत्काल पूर्ण कर लिया जाये।

श्री निषाद ने मत्स्य बीज का बकाया मूल्य एक सप्ताह में वसूल करने के निर्देश दिये। उन्होंने मोबाइल फिशपार्लर चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में यह मोबाइल फिशपार्लर वैन गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ व कानपुर में संचालित की जायेगी। इस कार्य हेतु निजी क्षेत्र के लाभार्थियों का चयन शीघ्र पूर्ण किया जाये। उन्होंने बताया कि एक लाख 65 हजार रूपये प्रति यूनिट इस पर खर्च करने का लक्ष्य है। सम्बंधित अधिकारी अपने जिलों में लाभार्थियों के चयन का कार्य शुरू कर दें।

मत्स्य विकास मन्त्री ने राष्ट्रीय मित्स्यकी विकास बोर्ड योजना के तहत ट्रेनिंग का कार्य जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व डास्प योजना की समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव/निदेशक मत्स्य श्री हरशरण दास के अलावा मण्डलीय/जनपदीय उपनिदेशकों सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in