Categorized | लखनऊ.

15 जनवरी को कैम्प लगाकर 3.58 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश

Posted on 10 January 2011 by admin

रबी फसलों की लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बुआई

उत्तर प्रदेश में रबी फसलों की शत-प्रतिशत बुआई का कार्य पूरा कर लिया गया है। रबी फसलों के लिए 44.39 लाख कुन्तल बीज वितरण के सापेक्ष अभी तक 43.59 लाख कुन्तल बीजों का वितरण करने के साथ ही 28.47 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। किसानों को शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए रणनीति को अन्तिम रूप दे दिया गया है। आगामी 15 जनवरी को कैम्प लगाकर 3.58 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जायेंगे।

प्रदेश के कृषि मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज यहां लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने रबी फसलों के 31 दिसम्बर तक 126.14 लाख हेक्टेयर के बुआई लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बुआई लक्ष्य हासिल करने पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद एवं बीज समय से उपलब्ध कराये, इसमें किसी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि रबी फसलों के 53 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 32.11 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध हो चुका है। किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध करायी जायें। बैठक में बताया गया कि दिसम्बर माह के अन्त तक किसानों की मांग के अनुरूप 28.47 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान समय से हो। बैठक में कृषि मन्त्री को बताया गया कि रबी 2010-11 में 14122.44 करोड़ रूपए के फसली ऋण वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष 7634.79 करोड़ रूपए का फसली ऋण का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जून 2011 तक प्रदेश के शत-प्रतिशत अवशेष किसानों को (65 लाख) किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जायें। उन्होेंने कहा कि प्रदेश के 4911 ग्रामों के 3.58 लाख चयनित किसानों को 15 जनवरी को कैम्प लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जाये।

कृषि मन्त्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पात्र किसानों को सिंचाई व्यवस्था के लिए पात्र लाभार्थियों को 15 जनवरी को ही कैम्प लगकार िस्प्रंकलर सेट का वितरण कराया जाना सुनिश्चित करेें। समीक्षा के दौरान कृषि मन्त्री ने 990.02 करोड़ रूपए की स्वीकृतियों के सापेक्ष 645.61 करोड़ रूपए के व्यय होने पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होेंने कहा कि स्वीकृत कार्यों के लिए धनराशि समय से जारी कर दी जाये।

बैठक में प्रमुख सचिव, कृषि श्री संजय अग्रवाल, कृषि निदेशक डा0 मुकेश गौतम, उत्तर प्रदेश बीज निगम के प्रबन्ध निदेशक, सहित कृषि विभाग के सभी संयुक्त निदेशक, उप निदेशक व जिला कृषि अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in