Categorized | लखनऊ.

लापरवाह 06 खनिज अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि खनिज राजस्व के लक्ष्य को 31 जनवरी तक पूर्ण किया जायें

Posted on 10 January 2011 by admin

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सहकारिता, भूतत्व एवं खनिकर्म मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा ने खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्धारित वाषिZक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के राजस्व लक्ष्यों की समीक्षा में पाया कि प्रदेश के 22 जनपदों द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक तथा 26 जनपदों द्वारा 60 से 80 प्रतिशत के मध्य तथा 24 जनपदों द्वारा 60 प्रतिशत से कम राजस्व की पूर्ति की गई, जिसमें जनपद सोनभद्र, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, कांशीरामनगर, कुशीनगर, बलियाा, लखनऊ, लखीमपुरखीरी, रायबरेली एवं कानपुरनगर द्वारा 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्यों की पूर्ति करने वाले खान अधिकारियों/खान निरीक्षकों के कार्यों की सराहना की। साथ ही प्रदेश में सबसे कम राजस्व पूर्ति करने वाले 06 जनपदों हाथरस, मथुरा, सन्तकबीरनगर, छत्रपतिशाहूजी महाराजनगर, गाजीपुर एवं चन्दौली के सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश दिये। शेष सभी अधिकारियों को यह कड़े निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति हेतु अथक प्रयास करें। आगामी 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए निदेशालय में रिपोर्ट भेंजे।

खनिज भवन के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में खनिजों के अवैध परिवहन व अनियमित खनन पर प्रभावी अंकुश के भी कड़े निर्देश सभी अधिकारियों को दिये गये। विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे स्वर्ण प्लेटिनम, बेरबार कॉगलोमिरेट, किम्बरलेट, क्वार्टज एवं पोटास के अन्वेषण कायो्रं की भी समीक्षा की गई और यह निर्देश दिये कि इन अन्वेषण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इस बैठक में यू0पी0एस0आई0डी0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in