Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के कामगारों का ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराया जाये -श्रममन्त्री

Posted on 10 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के श्रम मन्त्री श्री बादशाह सिंह ने आज सचिवालय स्थित तिलक हाल में श्रम आयुक्त संगठन के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में कहा कि गत वर्ष विभाग का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा परन्तु इस वर्ष हर क्षेत्र में बहुत अच्छा करके दिखाना है।

श्रम मन्त्री ने कहा कि कामगारों के पंजीयन के बिना हमारी योजनाओं की तरक्की नहीं हो सकती। अत: कामगारों का पंजीयन ज्यादा से ज्यादा किया जाय ताकि विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ कामगारों को मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे तो पूरे प्रदेश में औद्योगिक सम्बन्धों की स्थिति सामान्य है परन्तु जो औद्योगिक इकाईयां किन्ही कारणों वश बन्द हैं उनकी बन्दी जल्द से जल्द समाप्त करने का प्रयास सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया जाय।

श्रम मन्त्री ने भवन और अन्य सिन्नर्माण कर्मकार योजना में सेस कलेक्शन बढ़ाने, अधिष्ठानाों का अधिक से अधिक पंजियन कैम्प लगाकर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रम प्रवर्तन के अन्तर्गत जो भी सर्वेक्षण किये जायेगें वह जिला अधिकारी की अनुमति से किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाल श्रमिकों, बन्धुआ श्रमिकों का चिन्हीकरण  कर उन्हें पुनर्वासित करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव सुश्री वृन्दा स्वरूप, श्रम आयुक्त श्री एस0आर0मीना, विशेष सचिव श्री एस0पी0सिंह, निदेशक, ई0एस0आई0 श्री अशोक कुमार के अतिरिक्त अन्य शासन एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in