Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरी के विरूद्ध अभियान जारी

Posted on 10 January 2011 by admin

“एफ.डी.ए.आपके द्वार´´ अभियान के तहत अब तक  1289 घरों में दूध का परीक्षण
आज 11 जनपदों के 173 घरों के दूध के नमूनों का हुआ परीक्षण  , आगरा में 04 ब्लड बैंकों पर एफ.डी.ए. ने डाले छापे

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एफ.डी.ए.आपके द्वार´´के तहत अब कुल 1289 घरों में दूध के नमूनों का परीक्षण किया गया। आज कुल 11 जनपदों में 173 घरों के दूध की जांच की गई तथा जनपद आगरा में 04 ब्लड बैंकों पर एफ.डी.ए. टीम ने छापे डाले।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि घर-घर जाकर दूध की जांच हेतु चलाये जा रहे “एफ.डी.ए. आपके द्वार´´ के तहत आज कुल 11 जनपदों में अभियान चलाया गया जिसमें जनपद रामा बाई नगर के मु0 अकबरपुर में 10 नमूने, लखनऊ के बालागंज, जनरैल गंज, कटरा चैक में 41 नमूने लिये गये जिसमें 03 नमूनों में सोड़े की उपस्थिति पायी गई। जनपद बाराबंकी में 17, बस्ती में 24, फैजाबाद में 21, सुल्तानपुर में09, अम्बेडकर नगर में 05, कन्नौज में 12, सोनभद्र में 18, औरैया में 11 एवं चित्रकूट में 05 घरों के दूध के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद आगरा में आज 04 ब्लड बैंकों पर एफ.डी.ए. टीम द्वारा छापे डाले गये जिसमें जनसुविधा ब्लड बैंक, लाइफलाइन ब्लड बैंक, आगरा सिटी ब्लड बैंक एवं समर्पण ब्लड बैंक शामिल हैं। छापे की कार्रवाई अभी जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि छापे में अनियमितता पाये जाने पर सम्बंधित ब्लड बैंकों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि अब तक कुल 47 ब्लड बैंकों पर एफ.डी.ए.द्वारा छापे डाले गये जिसमें 04 ब्लड बैंकों के लाइसेंस निरस्त किये गये, 12 रक्तकोशों के लाइसेंस विभिन्न समयावधि के लिये निलिम्बत किये गये, 11 रक्तकोशों को चेतावनी जारी की गई तथा 16 ब्लड बैंको के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in