Categorized | लखनऊ.

सभी जांच अधिकारी अपनी जांच आख्या सही ढंग से प्रेशित करें

Posted on 10 January 2011 by admin

लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न लाने वाले जनपदों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये - अवधपाल सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अवधपाल सिंह यादव ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने जनपदों का मासिक भ्रमण सुनििश्चत करें और प्रदेश में चलाये जा रहे 05 चििन्हत कार्यक्रमों के प्रगति की आख्या शासन को नियमित रूप से प्रेशित करें। उन्होंने कहा कि जो जांच अधिकारी अपनी जांच आख्या सही ढंग से प्रेशित नहीं कर रहे हैं उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जांच आख्या स्पश्ट और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।

श्री यादव आज यहां पशुपालन विभाग के सभाकक्ष में विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में चलाये जा रहे 05 चििन्हत कार्यक्रमों की प्रगति पर असन्तोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिन जनपदों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष नहीं है उन्हें प्रतिकूल प्रवििश्ट दी जाये। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयन्ती स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत समूहों के गठन के सम्बंध में कई जनपदों की प्रगति बहुत ही खराब है। इन जनपदों के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रवििश्ट दी जाये।

बैठक में एकीकृत सूकर पालन योजना, पैरावेट प्रिशक्षण, चारा विकास योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन एवं बर्ड फ्लू नियन्त्रण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव पशुधन डा0 हरशरण दास, निदेशक पशुपालन, डा0 रूद्र प्रताप सिंहत सभी वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in