Categorized | लखनऊ.

प्रगति धीमी रहने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होगी

Posted on 10 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मन्त्री डा0 धर्म सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देंशित किया हैं कि प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए आवंटित धनराशि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाये। जिन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के भवन बन गये हैं उन्हें हस्तान्तरित कर उनमें कक्षायें चलाई जाये।

बेसिक शिक्षा मन्त्री ने यह निर्देेश आज यहॉं सर्व शिक्षा अभियान के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि जनपद बिजनौर, फिरोजाबाद, फर्रखाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, बुलन्दशहर, मिर्जापुर, जालौन, मथुरा, महोबा, मेरठ, महाराजगंज, पीलीभीत, भदोही, जे0पी0नगर, अलीगढ़ तथा हाथरस में निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी है । अगली समीक्षा बैठक में प्रगति धीमी रहने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होगी।

डा0 धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान रंगाई, पुताई, शौचालय निर्माण, एवं मध्यान्ह भोजन वितरण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे, ताकि मुख्य मन्त्री के भ्रमण के समय विद्यालयों में किसी प्रकार की अनियमितता न पाई जाये।

बैठक में शिक्षा निदेशक सहित मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in