Categorized | लखनऊ.

मैथलीशरण गुप्ता वार्ड के उपचुनाव

Posted on 10 January 2011 by admin

मैथलीशरण गुप्ता वार्ड के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप कुमार श्रीवास्तव के समर्थन प्रदेश भाजपा के अनेक नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मा0 सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार वार्ड का लगातार दौरा कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने भी मतदाताओं से संकर्प किया है। श्री दीक्षित ने मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के मतदाताओं को एक अपील जारी की है।

अपील में श्री दीक्षित ने कहा है ßबसपा सरकार नगर निकाय क्षेत्रों की गरिमा नष्ट करने पर आमादा है। सरकार ने इसीलिए नगर निकाय चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने पर पाबन्दी लगाई है। बसपा सरकार नहीं चाहती कि नगर निकायों में विचारनिष्ठ जनप्रतिनिधि पहुंचे। दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट छात्रजीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा के संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जमकर काम किया है। वे भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेशीय मन्त्री रहे हैं। वे इस समय सहायक प्रान्तीय मीडिया प्रभारी हैं। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में उनका काम और उपलब्धियां प्रशंसनीय रही हैं। वे मुखर जनप्रतिनिधि सिद्ध होंगे। उनकी जीत से आपके क्षेत्र को नगर निगम के सदन में सुयोग्य जनप्रतिनिधित्व मिलेगा। अपील में उन्हें भारी बहुमत देने की मांग की गई है।

इसके साथ ही विधायक सुरेश श्रीवास्तव, प्रदेश मन्त्री गोमती यादव, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरो बाजपेयी, लखनऊ पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित पुरी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in