Categorized | लखनऊ.

जिला चिकित्सालय, मेरठ में तीन वेन्टीलेटर तथा दो एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने के निर्देश

Posted on 10 January 2011 by admin

ज्योतिबा फुले नगर जिला चिकित्सालय में आवश्यक पदों की स्वीकृति शीघ्र

स्वास्थ्य मन्त्री ने मेरठ में माछरा तथा ज्योतिबा फुले नगर में गजरौला स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने मेरठ तथा ज्योतिबा फुले नगर में विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री श्री अनन्त कुमार मिश्र ने जिला चिकित्सालय, मेरठ में तीन वेन्टीलेटर तथा दो एम्बुलेन्स उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ज्योतिबाफुले नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देिशत किया है कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी गर्भवती महिला को उपलब्ध कराये जाने वाली धनरािश का चेक 12 घण्टे के अन्दर सुलभ करा दिया जाये।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने आज मेरठ के कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निश्ठा से अनुपालन करते हुए मरीजों की समुचित देख-भाल करें जिससे जनता को बदलाव का अहसास हो तथा सरकारी अस्पतालों में उनका विश्वास बढ़े।

श्री मिश्र ने ज्योतिबा फुलेनगर में समीक्षा के दौरान आश्वस्त किया कि जिले में बनाये गये नये अस्पताल में आवश्यकतानुसार पदों का सृजन शीघ्र करा दिया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में लगी कार्यदायी संस्थायें सभी निर्माण कार्य समय से पूरा करें। सम्बन्धित अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति पर निगरानी रखें तथा गुणवत्ता की कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाये।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने मेरठ तथा ज्योतिबाफुले नगर के अपर मण्डलीय निदेशक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा ओ0पी0डी0 में आने वाले तथा केन्द्रों में भर्ती मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना सुनििश्चत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी राश्ट्रीय कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण कर विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के माध्यम से उसका लाभ लाभार्थियों को उपलब्ध कराये।

श्री मिश्र ने गजरौला में स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों से दवाई मिलने तथा चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त की। माछरा स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान ओ0पी0डी0 61 मरीज पंजीकृत मिले। स्वास्थ्य केन्द्र में एक गर्भवती महिला भर्ती थी। स्वास्थ्य मन्त्री जी ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित महिला को जननी सुरक्षा योजना का चेक तत्काल उपलब्ध करा दिया जाये।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिये कि सरकार का यह प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का भरपूर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में डॉक्टरों का दायित्व और अधिक बढ़ गया है, इसके लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर समय से पहुंचें, मरीजों से अच्छा व्यवहार करें तथा चिकित्सालयों की संचालन व्यवस्था को चाक चौबन्द बनाये रखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in