Categorized | लखनऊ.

लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति सन्तोश न पाए जाने पर चेतावनी

Posted on 10 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, मीरजापुर, सोनभद्र तथा सन्त रविदास नगर के जिला मनोरंजन कर अधिकारियों को लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति सन्तोश न पाए जाने पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि इन जनपदों के अधिकारी अगले माह अपने-अपने जिलों की राजस्व वसूली में अपेक्षित सुधार नहीं लाते हैं, तो उनकी चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रवििश्ट अंकित की जायेगी।
श्री दुबे कल मनोरंजन आयुक्त कार्यालय सभागार, जवाहर भवन में विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रामपुर, जे0पी0 नगर, महामाया नगर, वाराणसी, उन्नाव, हमीरपुर, चित्रकूट तथा डी0टी0एच0 मुख्यालय के अधिकारियों को लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रशंसा की तथा निर्देश दिए कि वे और अधिक मेहनत से कार्य कर राजस्व की और अधिक वसूली सुनििश्चत करें।

बैठक में बताया गया कि मनोरंजन कर विभाग द्वारा आलोच्य माह में 111 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त किया गया है तथा दिसम्बर माह तक गत वशZ की अपेक्षा मनोरंजन कर राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी अगले माह लेखा मिलान की स्थिति का विवरण उपलब्ध कराना सुनििश्चत करेंगे, जिसकी रैण्डम चेकिंग करायी जायेगी तथा दोशी पाए जाने पर यथोचित कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में प्रमुख सचिव मनोरंजन कर श्री दुगाZ शंकर मिश्र, मनोरंजन कर आयुक्त कैप्टन एस0के0 द्विवेदी सहित शासन एवं जिला स्तरीय वरिश्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in