Categorized | लखनऊ.

विभागीय अधिकारी रेल मन्त्रालय से एस0एल0आर0 के व्यापारीवार विवरण प्राप्त कर विधिक कार्यवाही करें

Posted on 10 January 2011 by admin

वाणिज्य कर मन्त्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेल मन्त्रालय से इस वशZ हेतु प्रत्येक एस0एल0आर0 के व्यापारीवार विवरण प्राप्त कर सघन जांचोपरान्त विधिक कार्रवाई सुनििश्चत करें। उन्होंने रेलवे के डी0आर0एम0 कार्यालयों से स्क्रैप की बिक्री के विवरण प्राप्त कर जांच करने तथा यदि इस बिक्री पर कर नहीं जमा किया गया है, तो राजस्व जमा कराने की कार्रवाई सुनििश्चत करने के भी निर्देश दिए हैं।

श्री दुबे ने कल वाणिज्य कर मुख्यालय, गोमतीनगर के विभागीय कार्यकलापों की सघन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फैजाबाद में फ्लोर मिलों की जांच के दौरान गेहूं की करापवंचित खरीद प्रकाश में आयी थी। उन्होंने निर्देश दिए कि राइस मिलों द्वारा धान की खरीद का सत्यापन करा कर समय से कर जमा कराने की कार्रवाई में निरन्तरता बनाये रखी जाए। इसी प्रकार लखनऊ विश्व विद्यालय में प्रासप्रेक्ट्स की बिक्री पर जिस प्रकार खाता सीज करके कर जमा कराने की कार्रवाई की गई है, इसी प्रकार की कार्यवाही सभी जोन के अधिकारियों द्वारा सुनििश्चत की जाए।

वाणिज्य कर मन्त्री ने दिसम्बर माह में सर्वाधिक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति किए जाने हेतु झांसी जोन को सर्वश्रेश्ठ राजस्व जोन चल वैजयन्ती देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार झांसी के जोनल एडीशनल कमिश्नर श्री एन0सी0 पाण्डेय ने प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अन्य जोनल अधिकारी भी झांसी से प्रेरणा लेकर अपने जोन को भी पुरस्कार की श्रेणी में लाने का प्रयास करें।

श्री नकुल दुबे ने निर्देश दिए की जनवरी माह की 20 तारीख तक जिन व्यापारियों से मासिक/त्रैमासिक रिटर्न प्राप्त होगें वह प्राप्त कर लिए जायें। उन्होंने कहा कि ई-रिटर्न प्राप्त न होने की दशा में उत्पीड़न की कार्रवाई न की जाए। बैठक में बताया गया कि दिसम्बर माह तक 2073 करोड़ रूपये का वाणिज्य कर संग्रह हुआ है, जो गत वशZ इसी माह में हुए संग्रह से 21.4 प्रतिशत अधिक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in