Categorized | लखनऊ.

राजा भइया सहित क्षति्रयों पर लगे फर्जी मुकदमें वापस हों-बाबा हरदेव सिंह

Posted on 10 January 2011 by admin

21 जनवरी को जिला मख्यालयों पर महासभा करेगा प्रर्दशन

प्रदेश के पूर्व मन्त्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया सहित प्रदेश के क्षति्रयों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय क्षति्रय महासभा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रर्दशन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा। अखिल भारतीय क्षति्रय महासभा के राश्टीय अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राजा भइया सहित प्रदेश के क्षत्रियों पर दर्ज कराये गये सभी फर्जी मुकदमें वापस ले। उन्होने आरोप लगाया कि जब से यह सरकार बनी है तभी से क्षत्रियों का उत्पीडन किया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश सहित पंजाब , मध्यप्रदेश , हरियाणा राज्यों में भी राजा भइया मामले पर क्षत्रिय समाज आक्रोशित हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि जलद ही महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल राजा भइया से बरेली जेल में मुलाकात करेगा। उन्होने कहा कि कल ही बरेली व मुरादाबाद जनपदों में प्रर्दशन किया गया। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार क्षत्रियों के उत्पीडन में लगी है। उत्पीडन की कार्यवाही लगातार हो रही है। इससे क्षत्रिय समाज अब आन्दोलित है। महासभा 21 जनवरी से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रर्दशन कर ज्ञापन जिलाधिकारी को देगा। फरवरी में मण्डल स्तर पर प्रर्दशन किया जायेगा। उन्होने कहा कि जल्द ही प्रदेश कमेटी बैठक कर आन्दोलन की रणनीति तय की जायेगी। क्षत्रिय समाज पहले एकजुट नहीं हो पाया था लेकिन अब लोग संगठित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड में 65 लाख क्षत्रिय एकजुट हो चुका है। श्री सिंह ने कहा कि भ्रश्टाचार के खिलाफ हमारा अभियान अब भी जारी है। क्षत्रिय महासभा गांव ,ब्लाक स्तर पर एकजुट हो गया है। अब गांव ,ब्लाक स्तर पर चलायी जा रही योजना में व्याप्त भ्रश्टाचार के विरूद्ध आन्दोलन किया जायेगा। उन्होने कहा कि हम क्षत्रिय समाज का लोकतन्त्रीकरण कर रहे हैं। कमजोर होने से क्षत्रिय समाज प्रताडना का शिकार हुआ। ऐसे में बिना लोकतन्त्र के सशक्तीकरण किये बिना समाज का उत्थान नहीं होगा। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के राश्टीय उपाध्यक्ष कर्नल डी आर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल भरत सिंह ,मण्डल अध्यक्ष बी एल सिंह सेंगर ,जिलाध्यक्ष डा सुशमा पंवार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in