Categorized | लखनऊ.

जानकारियां केवल कागजों पर न हों बल्कि वास्तविक होनी चाहिए -फागू चौहान

Posted on 09 January 2011 by admin

बैठक में प्रस्तुत जानकारियां केवल कागजों पर न हों बल्कि वास्तविक होनी चाहिए। अभी समय है मौके पर जा कर कार्य दुरूस्त करा लें।

यह निर्देश राजस्व मन्त्री श्री फागू चौहान ने आज यहॉ सचिवालय के तिलक हाल में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमन्त्री  आगामी फरवरी माह में जिलों के आकिस्मक भ्रमण पर निकलेगीं इसलिए विशेष तौर पर चौकसी रखें, गांव सभा सीलिंग भूमि तथा आवास स्थल आवंटियों को कब्जा दिलाये जाने की पड़ताल कर लें। दोषी पाये जाने पर अधिकारियों के बचने की कोई सम्भावना नहीं होगी।

श्री चौहान ने कहा कि अवैध कब्जे की स्थिति में तुरन्त प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाही की जाय। तहसील दिवसों में अधिकतर राजस्व विभाग की शिकायतें प्राप्त होती हैं जो कृषकों की मेढ़ बन्दी आदि से सम्बन्धित होती हैं इनको भी देख लें। कृषक दुग्घZटना बीमा योजना के लिम्बत दावों में तेजी के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का पैसा हड़पने की कदापि इजाजत नहीं दी जायेगी। आम आदमी बीमा योजना की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में सन्तोषजनक प्रगति नहीं है वहां के अपर जिलाधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम को सूची भेजने हेतु अविलम्ब बैठक करके सूचना भिजवाना सुनिश्चित करें।

राजस्व मन्त्री ने 12वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवासीय   /अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति के तहत सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि राजस्व परिषद स्तर से अधिकारियों की टीम भेज कर स्थिति मालूम कर ली जाय तथा निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण हो जाने चाहिए।

बैठक में राजस्व परिषद की अध्यक्ष सुनन्दा प्रसाद, प्रमुख सचिव राजस्व के0के0सिन्हा, आयुक्त एवं सचिव राजस्व संजीव दुबे,  विशेष सचिव/संयुक्त सचिव/अनुसचिव, राजस्व, सभी मण्डलायुक्त प्रशासन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आदि मौजूद रहे। लखनऊ 09 जनवरी 2011। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लखनऊ पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित पुरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्इ प्रचारक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व0 श्री सुन्दर लाल सोनी के आकिस्मक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 सोनी वास्तव में राष्ट्रवादी विचारधारा के जीवान्त प्रतीक स्तम्भ थे एवं एक आदर्श स्वयंसेवक थे। वे एवं उनका परिवार प्रचारकों की श्रृंखला में पूर्ण रूप से समर्पित एवं अिग्रम पंक्ति का रहा। श्री पुरी ने उनके आवास पर जाकर शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in