Categorized | लखनऊ.

समस्त विभागों में विकलागों हेतु आरक्षित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित करायें जाये -भगवती प्रसाद सागर

Posted on 09 January 2011 by admin

प्रदेश के समस्त विभागों में विकलांगजनों की भर्ती कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाय इसके लिए इस माह की 12 तारीख तक हर हाल में विज्ञापन प्रकाशित करायेे जायें।

यह निर्देश सेवायोजन राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री भगवती प्रसाद सागर ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 21 फरवरी तक यह भर्ती कार्यक्रम पूरा किये जाने के सरकार के सख्त निर्देश हैं इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये।
श्री सागर ने कहा कि सर्विस सेक्टर में रोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं इसलिए भविष्य में कैरियर कांउसिंलिग शिविरों में वार्ताकारों के रूप में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को अवश्य बुलाये जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अवशेष वित्तीय स्वीकृतियां जारी कराने का भी प्रयास किया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव सुश्री वृन्दा स्वरूप, विशेष सचिव श्री रूद्र कुमार गुप्ता सहित सेवायोजन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा समस्त क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in