Categorized | लखनऊ.

माह दिसम्बर तक कर्मचारी कल्याण निगम ने सर्वाधिक आय अर्जित किया

Posted on 08 January 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के निर्वाचन, उपभोक्ता, संरक्षण एवं बॉट-माप मन्त्री श्री रामहेत भारती ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा माह दिसम्बर 2010 तक 22.88 करोड़ रूपये की आय अर्जित करने पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि 2008-09 एवं 2009-10 से सर्वाधिक है।

श्री रामहेत भारती आज यहॉ बापू भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008-09 में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम ने 6.87 करोड़ रूपये अर्जित किये और वर्ष 2009-10 में 10.96 करोड़ रूपये का लाभ कमाया था जो वर्ष 2010-11 में माह दिसम्बर तक बढ़कर लगभग  दोगुना हो गया।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के फेमिली बाजार द्वारा ताजी सब्जियों का व्यापार भी किया जा रहा है साथ ही सचल वाहनों के माध्यम से कल्याण निगम शीघ्र ही रियायती दर पर प्याज भी उपलब्ध करायेगा।

श्री भारती ने कहा कि उपभोक्ता फोरम में कार्य मानक के अनुरूप समय से पूर्ण किया जाय। उपभोक्ता फोरम के जिलों में जो भवन निर्मित हो रहे हैं उनकी समय सीमा एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाय। उपभोक्ता फोरम परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम शीघ्र ही अपना डिपो खोलने जा रहा है।

बैठक में अधिशासी निदेशक श्री रामदीन ने मन्त्री को आश्वस्त किया कि खान-पान निगम के कर्मचारियों की सेवा नियमावली शीघ्र प्रख्यापित कर दी जायेगी। बाट-माप विभाग की समीक्षा करते हुए श्री भारती ने निर्देशित किया कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर किसी प्रकार की घटतौली न हो। इसके लिए अधिकारी क्रय केन्द्रों पर बराबर निरीक्षण करते रहें।

समीक्षा बैठक में विशेष सचिव श्री डी0के0गुप्ता व श्री चन्द्र प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in