ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों को लाभ मिलेगा

Posted on 08 January 2011 by admin

केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत मनरेगा अधिनियम के तहत मजदूरों को दी जाने वाली पारिश्रमिक को बढ़ाये जाने का उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने स्वागत करते हुए कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रधानमन्त्री डा0 मनमोहन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने जारी बयान में कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को मिलने वाले पारिश्रमिक को बढ़ाये जाने से एक ओर जहां केन्द्र सरकार की मनरेगा मजदूरों को राहत पहुंचाने की मंशा चरितार्थ हुई है वहीं दूसरी ओर मजदूरों को इस मंहगाई से निपटने में काफी सहायता मिलेगी। दरअसल मजदूरी दर में यह बढ़ोत्तरी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी की ओर से केन्द्र सरकार को दिए गए निर्देशों का परिणाम है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों को लाभ मिलेगा एवं उन्हें अपना जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। इस कदम ने एक बार फिर यह रेखांकित किया है कि कंाग्रेस पार्टी गरीबों और मजदूरों के हितोें के प्रति कितनी संवेदनशील है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in