Categorized | लखनऊ.

समान रूप से लागू होना चाहिए - `नो होर्डिंग जोन´

Posted on 08 January 2011 by admin

एक ओर जहां प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य चौराहों एवं  मार्गों पर “नो होर्डिंग जोन´´ घोषित किया गया है। किसी भी राजनैतिक दल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा होर्डिंगें लगाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, किन्तु प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के जन्मदिन की तमाम भारी-भरकम होर्डिंगे खुद नगर निगम एवं सरकार की कथनी-करनी को खुद-ब-खुद बयां कर रही हैं।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों एवं वीवीआईपी रोड पर सुश्री मायावती के जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई जा रही होर्डिंगों पर नगर निगम द्वारा आंख मून्द लिए जाने की तीव्र आलोचना करते हुए आज यहां जारी बयान में कहा कि जब नगर निगम ने इन चौराहों और मार्गों को `नो होर्डिंग जोन´ घोषित कर दिया है तो फिर मुख्यमन्त्री के जन्मदिन की होर्डिंग कैसे लगी हुई हैंर्षोर्षो यदि कोई प्रतिबंध लगाया गया है तो यह सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in