घर में घुस कर युवक की गोली मार कर हत्या

Posted on 08 January 2011 by admin

बल्दीराय - थाना क्षेत्र बल्दीराय की पुलिस चौकी वल्लीपुर के अन्तर्गत दो गुटों में लगातार चल रहे घमाशान जानलेवा हमलें में आज एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोलियो से भून ड़ाला।

ज्ञात हो कि बरासिन (बेहटा) निवासी महेन्द्र तिवारी बृहस्पतिवार को अपने बोलेरो गाडी से गोड़ा से आपने घर वापस आ रहे थे कि दूसरे पक्ष के राम सहाय मिश्र आदि लोगों ने उनके उपर तमंचे से जान लेवा हमला कर दिया,किन्तु इस हमलें में महेन्द्र तिवारी बाल-बाल बच गये किन्तु उनकी बोलेरो गाड़ी का शीसा टूट गया और गोली गाड़ी में जा टकराई। पीड़ित  ने नाम जद्द अभियुक्त राम सहाय आदि लोगों का अपनी तहरीर थाने पर देकर की, जिस पर पुलिस ने मामले केा गम्भीरता से लेते हुए नाम जद् लोगोंं में से रामसहाय को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को जेल भेज दिया। इधर पुलिस आरोपित को जेल भेज कर वापस थाने नही पहुची थी कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गिरफ्तार ब्यक्ति के भतीजे स्वदेश कुमार को घर में घुस कर गोलिंयो से भून डाला, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया लोगो को कहना है कि यह वारदात चुनावी रजिंश हुई, गांव में तनाव ब्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in